Home > Archived > रिलायंस जियो का 4जी लाइसेंस रद्द करने की याचिका खारिज

रिलायंस जियो का 4जी लाइसेंस रद्द करने की याचिका खारिज

रिलायंस जियो का 4जी लाइसेंस रद्द करने की याचिका खारिज
X

रिलायंस जियो का 4जी लाइसेंस रद्द करने की याचिका खारिज

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को रिलायंस जियो के 4जी लाइसेंस को रद्द करने के लिए एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) सेंटर फॉर पब्लिक इंट्ररस्ट लिटिगेशन (सीपीआईएल) की ओर से दायर याचिका गुरुवार को खारिज कर दी।

सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी.एस. ठाकुर, न्यायमूर्ति ए.के. सीकरी तथा न्यायमूर्ति आर. बानुमति की पीठ ने याचिका खारिज कर दी।

एनजीओ ने अपनी याचिका में कहा था कि रिलायंस जियो को डेटा सेवा के लिए ही 4जी लाइसेंस दिया गया था, न कि वॉयस टेलीफोनी के लिए, जिसकी अनुमति उसे बाद में दी गई। यह फैसला न्यायमूर्ति सीकरी ने सुनाया।

रिलाइयंस जिओ ने बेहद सस्ता 4G इंटरनेट डेटा प्लान जारी कर मार्केट में धमाका कर दिया है। Reliance Jio ओर से 10GB 4G इंटरनेट Data 599 रूपए में दिया जा रहा है, जबकि एयरटेल इतने ही डेटा के लिए 1350 रूपए और वोडाफोन 1500 रूपए चार्ज वसूल करते हैं। रिलायंस जिओ की यह 4जी सर्विस उसके 21 टेलीकॉम सर्किल्स में से 5 सर्किल्स में शुरू की जा रही है, जिनमें थ्री बैंड्स मौजूद है। इनमें मुंबई, मध्यप्रदेश, नॉर्थ ईस्ट, आसाम तथा ओडि़सा शामिल है।

अभी सबसे सस्ता 4जी इंटरनेट डेटा वोडाफोन की और से दिया रहा है। वोडाफोन 4जी नेटवर्क के 20 जीबी पैक की कीमत 2500 रूपए है जो 125 प्रतिजीबी की दर से पड़ता है। वहीं रिलायंस जिओ 25 जीबी 4जी डेटा 1000 रूपए में में ऑफर कर रही है, जो कि 40 रूपए प्रतिजीबी के हिसाब से पड़ेगा।
ये है रिलायंस जिओ का 4जी नेटवर्क प्लान
1 जीबी 4जी डेटा - 99 रूपए
3 जीबी 4जी डेटा - 249 रूपए
6 जीबी 4जी डेटा - 399 रूपए
10 जीबी 4जी डेटा - 599 रूपए
25 जीबी 4जी डेटा - 999 रूपए
100 जीबी 4जी डेटा - 2499 रूपए

Updated : 8 April 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Share it
Top