Home > Archived > भारत माता की जय बोलना राष्ट्रीय कर्तव्य : नकवी

भारत माता की जय बोलना राष्ट्रीय कर्तव्य : नकवी

भारत माता की जय बोलना राष्ट्रीय कर्तव्य : नकवी
X

भारत माता की जय बोलना राष्ट्रीय कर्तव्य : नकवी

नई दिल्ली। भाजपा के मुताबिक भारत माता की जय बोलना संवैधानिक कर्तव्य नहीं है लेकिन राष्ट्रीय कर्तव्य है। संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा है कि वह समझ नहीं पा रहे हैं कि भारत माता की जय बोलने को इतना बड़ा मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है।

इसका जाप करना जब मानसिक रूप से खतरनाक या गलत नहीं है, तो भारत माता की जय का नारा लगाने में समस्या क्या है। हालांकि यह कोई दायित्व नहीं है, लेकिन इससे नफरत क्यों की जा रही है ? उन्होंने कहा कि भारत माता का नारा लगाना संवैधानिक कर्तव्य नहीं है, लेकिन इसका जाप राष्ट्रीय कर्तव्य जरूर है।

इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बयान दिया था कि जो 'भारत माता की जय' नहीं बोलेगा,उसे देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस देश में किन लोगों की हिम्मत है कि वो 'भारत माता की जय' न कहें। इसके अलावा दारुल उलूम देवबंद ने फतवा जारी करते हुए कहा था कि कोई भी मुसलमान भारत माता की जय न बोले। फतवे के मुताबिक मुस्लिमों के लिए भारत माता की जय बोलना उचित नहीं है क्योंकि यह वतन उनके लिए माबूद (भगवान) नहीं है।

Updated : 5 April 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top