आपके पैर बताएंगे आपकी सेहत का हाल

आपके पैर बताएंगे आपकी सेहत का हाल
X

आपके पैर बताएंगे आपकी सेहत का हाल


आपको जानकर शायद हैरानी हो कि आपके पैर भी आपकी सेहत के बारे में काफी कुछ बता सकते हैं। लेकिन आपके शरीर में गंभीर बीमारियों के लक्षण सिर्फ पैरों से ही शुरू होते हैं। पंजों के अलग-अलग संकेत किन बीमारियों की ओर इशारा करते हैं और इन्हें कैसे ठीक किया जा सकता है। जानिए कैसे...


1. पंजों का ठंडा पड़ना- यह हाइपो-थाइरॉयडिजम का संकेत हो सकता है। यह थाइरॉयड ग्रंथि से हॉर्मोन्स के कम प्रॉडक्शन की वजह से होता है। थकान के साथ ही मसल्स में दर्द भी है तो हाइपोथाइरॉयडिजम की संभावना है, इसलिए डॉक्टर की सलाह लें। अगर बीमारी रेनड्स निकले तो ज्यादा गर्म या ठंडे तापमान से बचें।

2. अकड़न- यह डायबीटीज की वजह से हो सकता है। पंजों में अकड़न, आस-पास सेंसेशन का कम होना और लाल रंग के अल्सर्स का ठीक न होना आदि डायबीटीज के लक्षण हैं। वहीं, उंगलियों में अकड़न ब्लड वेसल्स के खराब होने का संकेत है। अगर पंजों के इन लक्षणों के साथ प्यास लगती हो, थकान महसूस होती हो तो जल्द डॉक्टर को दिखाएं।

3. पंजों में दर्द- यह गठिया रोग भी हो सकता है। हाथ-पैरों के छोटे-छोटे जोड़ इस रोग में सबसे पहले प्रभावित होते हैं। जोड़ों में सूजन और छूने पर भी दर्द हो तो डॉक्टर को दिखाने में देर न करें। सबसे पहले इस रोग में दर्द से राहत देने वाली दवाइयां दी जाती हैं।

4. उंगलियों से बाल उड़ना- ऐसा तब होता है, जब दिल ठीक से पैरों की उंगलियों तक खून नहीं पहुंचा पाता। इससे उस हिस्से में बाल भी नहीं उग पाते। इन लक्षणों के अलावा चलने या सीढ़ियां चढ़ने में भी दर्द हो, तो डॉक्टर के पास जाना जरूरी है। वे आपको ब्लड सर्कुलेशन मेंटेन करने की दवाएं देंगे।

5. नाखूनों का शेप चेंज होना- नाखूनों के आकार में बदलाव ब्लड में ऑक्सिजन की कमी से होता है। हालांकि ये लक्षण फेफड़ों, दिल या पेट से जुड़ी अनियमितता की ओर भी इशारा करते हैं। अगर ये सब लक्षण हों तो डॉक्टर की सलाह लेनी जरूरी है।

Next Story