Home > Archived > यमुना में पत्थर से बंधा मिला विवाहिता का शव

यमुना में पत्थर से बंधा मिला विवाहिता का शव

यमुना में पत्थर से बंधा मिला विवाहिता का शव

आगरा। शुक्रवार को आगरा से सटे फतेहबाद क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। फतेहाबाद क्षेत्र के शिवाजी नगर निवासी विवाहिता 17 अप्रेल को घर से अचानक लापता हो गयी थी। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी गयी थी. शुक्रवार को उस समय हडकंप मच गया जब जानकारी हुई कि विवाहिता का शव यमुना से बरामद हुआ है।
यमुना में विवाहिता की पत्थर से बांधकर फेंका गया था। इस सम्बन्ध में पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि युवती के साथ मार-पीट की गई है। उसके बाद उसकी हत्या की गई है। इसके बाद शव को दुपट्टे से बांधकर यमुना में फेंक दिया गया है। जानकारी के मुताबिक फतेहाबाद के शिवाजी नगर निवासी शकुंतला 17 अप्रैल को घर से अचानक लापता हो गई थी। इस सम्बन्ध में उसके पति विजय पाल ने 19 अप्रैल को शकुंतला के मां-बाप को दी। गुमशदगी की तहरीर परिवार ने थाना फतेहाबाद में दी। उधर युवती के परिजनों ने उसके पति पर ही हत्या का आरोप लगाया है। युवती के परिजनों ने कपड़े और हाथ में बंधे कलावे से उसकी पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Updated : 22 April 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top