पुत्र वियोग में पिता ने त्यागे प्राण

पुत्र वियोग में पिता ने त्यागे प्राण

कासगंज ब्यूरो। त्रेता युग में पुत्र वियोग में राजा दशरथ द्वारा प्राण त्यागे जाने के बृतान्त से सभी लोग भलीभांति परचित हैं वही कलयुग में भी एक पिता ने पुत्र वियोग में अपने प्राण त्यागने की कहावत को चरित्रार्थ किया। घटना की जानकारी मिलने पर इलाका पुलिस ने मौके पर पहुॅच परिवारीजनोें के अनुरोध पर मृतक की पंचनामा कार्यवाही पूर्ण कर उसे परिजनों के शुपुर्द कर दिय बाद में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

घटनाक्रम के अनुसार जनपद कासगंज के थाना सहावर ़ोत के ग्राम कलुआ नगला निवासी 50वर्षीय कृपाराम पुत्र केहरी सिंह का 22 वर्षीय पुत्र एक लम्बे अरसे से लापता था लाख प्रयासों के बाबजूद भी जब कृपाराम के लापता युवा पुत्र का कोई सुराग न लगा तो कृपाराम अपना मानसिक संतुलन खो बैठा और बीती रात्रि को कृपाराम ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर पुत्र वियोग में अपने प्राण त्याग दिये। जब प्रातः इस हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो परिवार में चीतकार के साथ मातमी संन्नाटा छा गया। अधेड़ व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किये जाने का समाचार मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर जा पहुॅची और मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया लेकिन बाद में मृतक के परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही पूर्ण कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बाद में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Next Story