Home > Archived > रक्षा मंत्री पर्रिकर चार दिन की चीन यात्रा पर

रक्षा मंत्री पर्रिकर चार दिन की चीन यात्रा पर

रक्षा मंत्री पर्रिकर चार दिन की चीन यात्रा पर
X

रक्षा मंत्री पर्रिकर चार दिन की चीन यात्रा पर

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर शनिवार को रक्षा संबंध को मजबूत करने के लिए अपनी पहली चीन यात्रा पर शंघाई पहुंचे। वह रविवार को शंघाई में भारतीय पेशेवरों की एक सभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद बीजिंग जाएंगे। रक्षा मंत्री सोमवार को शीर्ष चीनी रक्षा अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। भारतीय अधिकारियों के मुताबिक पर्रिकर की यात्रा के दौरान किसी भी समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना नहीं है।

इसके पहले पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने 2013 में चीन की यात्रा की थी। पिछले तीन सालों में चीन की यात्रा करने वाले पर्रिकर पहले भारतीय रक्षा मंत्री है। अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान उनकी शीर्ष चीनी नेताओं, रक्षा अधिकारियों और चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग से बातचीत करने की संभावना है। पिछले साल चीन के शीर्ष रक्षा अधिकारियों की भारत की उच्च स्तरीय यात्रा हुई थी। इस दल में केन्द्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के उपाध्यक्ष जनरल फान चांगलांग भी शामिल थे। दोनों पक्षों ने 3488 किलोमीटर लंबी विवादास्पद सीमा पर अतिक्रमण के मुद्दे पर चर्चा के लिए वास्तविक नियंत्रण के इर्दगिर्द एक मशविरा एवं समन्वय कार्य प्रणाली स्थापित की है। चीनी अधिकारियों के साथ उनकी वार्ता के तत्काल बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की अपने चीनी समकक्ष अधिकारी यांग जीची के साथ 19 वें दौर की सीमा वार्ता होगी।

डोभाल और यांग सीमा वार्ता के लिए विशेष रूप से नियुक्त प्रतिनिधि हैं। उन्हें पूरे द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा का अधिकार मिला है। पर्रिकर की इस यात्रा में जैश प्रमुख अजहर पर पठानकोट आतंकवादी हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र से पाबंदी लगाने की भारत की कोशिश में बाधा डालने के चीन के निर्णय पर चर्चा हो सकती है।

Updated : 17 April 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top