राम नवमी पर्व पर उप राष्ट्रपति ने दी बधाई

राम नवमी पर्व पर उप राष्ट्रपति ने दी बधाई
नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति एम.हामिद अंसारी ने राम नवमी के पावन अवसर पर देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि इस शुभ अवसर पर , हम अपने आप को एक समृद्ध, शांतिपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध करते हैं।
उप राष्ट्रपति ने गुरुवार को अपने बधाई संदेश में कहा कि मैं भगवान राम के जन्म दिन 'राम नवमी' पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। भगवान राम के जीवन के महान आदर्श और उच्च नैतिक मूल्य हमें प्रेरित करते हैं।
Next Story
