पढ़ाई के लिए मिले 1.6 लाख रुपए, उड़ा दिए .....

X
पढ़ाई के लिए मिले 1.6 लाख रुपए, उड़ा दिए .....
वाॅशिंगटन| अमेरिका में महाविद्यालय की पढ़ाई के लिए एक छात्र को आर्थिक सहायता दी गई। यह आर्थिक सहायता कोई छोटी - मोटी रकम नहीं थी बल्कि यह 1.66 लाख रूपए अर्थात् 2500 डाॅलर थी।
हालांकि इस लड़के ने किताबें खरीदने के स्थान पर और पढ़ाई करने के बजाय घूमना - फिरना सही समझा। यह लड़का थाईलैंड घूमने चला गया वह भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ।
जब इसे पैसा मिला तो वह लगभग 10 दिन के लिए थाईलैंड और लाओस चला गया। वह अपनी गर्लफ्रेंड नतालिया के साथ घूमता था। हालांकि उसने एक पार्ट टाईम उबर कैब भी चलाया।
Next Story