Home > Archived > रसूख को लेकर हुए विवाद में तीसरे दिन चली गोली, युवक घायल

रसूख को लेकर हुए विवाद में तीसरे दिन चली गोली, युवक घायल

सरेराह चली गोली, कार्रवाई में सात आरोपी गिरफ्तार

भिण्ड | शहर के अटेर रोड इलाके में रसूख को लेकर हुए विवाद में आरोपियों द्वारा एकराय होकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस वारदात में एक युवक घायल हो गया। प्रकरण की जानकारी होने पर देहात थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार रविवार के रोज अटेर रोड निवासी रोमी उपाध्याय का बीते तीन मार्च को मामूली बात के चलते रामनरेश शर्मा विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों पक्ष में हुई हाथापाई के संबंध में सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया था। रविवार के रोज एक बार फिर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। यहां अपने रसूख को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई, जिसके चलते सुबह दोनों ओर से बलवा करते हुए गोलीबारी हो गई। जिसमें रोमी उपाध्याय के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया। मामले की सूचना मिलने पर थाना देहात पुलिस सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा तुरंत मौके पर पहुंच गए। जहां से पुलिस ने बलवा कर रहे तीन लोगों को लाइसेंसी हथियार सहित दबोच लिया। घटना के बाद घायल रोमी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।


दोनों पक्षों पर कायमी

मारपीट व गोलीबारी के इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के फरियाद पर क्रास कायमी कर ली है। जिसमें रोमी उपाध्याय की फरियाद पर शिवदत्त शर्म, अवधेश शर्मा उर्फ पारुआ, नीरज व रामनरेश शर्मा की सूचना पर विजय उपाध्याय, रोमी, लटूरी शर्मा, कैलाश शर्मा, वीरेन्द्र शर्मा व पवनेश शर्मा के खिलाफ मामला कायम कर लिया है। जिसमें से पुलिस ने दो आरोपियों को छोड़कर शेष को पकड़ लिया है।

Updated : 7 March 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top