Home > Archived > भाजपा मंडल स्तर पर मनाएगी स्थापना दिवस

भाजपा मंडल स्तर पर मनाएगी स्थापना दिवस

झांसी। भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक में तय किया गया कि पार्टी अपना स्थापना दिवस मंडल स्तर पर मनाएगी। भाजपा नेता रामरतन कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर पांडेय उपस्थित रहे। रत्नाकर पांडेय ने कहा कि हम प्रत्येक मंडल स्तर पर 6 अप्रैल को स्थापना दिवस मनायेंगे।

पार्टी एक सप्ताह तक समर्पण दिवस के रुप में कार्य करेंगे। जिसमें प्रत्येक बूथ स्तर तक का कार्यकर्ता भाजपा को 1980 से अब तक के भाजपा द्वारा दिये गये कार्यों को बतायेगा तथा जनता को पार्टी के विकास को भी अवगत करायेगा। पार्टी मठ, मंदिर व उसके प्रमुख धर्माचार्यों तथा संतों का भी सम्मान करेगी। जिसके लिए जिला अध्यक्षों को सूची बनाने को कहा गया। साथ ही रामरतन कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और किसानों के हित में भारत सरकार द्वारा किये जाने वाले कार्य की योजना की दृष्टि से सभी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंच सके।

इसके प्रचार की व्यवस्था करने तेज करेगी। बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री चन्द्रभान राय ने किया तथा आभार संजय दुबे ने किया। बैठक में राकेश गुप्ता उपाध्यक्ष, कंचन जायसवाल, संतोष सोनी, राजीव सिंह पारीछा, प्रदीप सरावगी अध्यक्ष महानगर, प्रियांशु डे, सावित्री कुशवाहा, हेमंत ठाकुर, संजीव पटैरिया, राकेश मिश्रा, नरेंद्र कुमार दमेले, ज्ञान, धु्रव सिंह, जगदीश पाल, बृजेश निरंजन, इंदर सिंह, राजेश लिटौरिया, धर्मेश कुमार, मनीराम वर्मा, वीरेंद्र नायक आदि उपस्थित रहे।

Updated : 6 March 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top