Home > Archived > मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा करेगी सेवा कार्य

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा करेगी सेवा कार्य

सभी वार्डों में चलाया जाएगा सफाई अभियान

ग्वालियर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शनिवार 5 मार्च को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवापर्व के रूप में मनाया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता सभी नौ मंडलों के अंतर्गत वार्डों में सफाई अभियान चलाएंगे एवं अन्य सेवा के कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पर्व के अंतर्गत दुर्गादास राठौर मंडल द्वारा बिरला नगर स्थित जच्चाखाना में सुबह 8 बजे बृजेन्द्र सिंह जादौन की उपस्थिति में फल वितरण किया जाएगा। रानी लक्ष्मीबाई मंडल द्वारा कोटेश्वर मंदिर पर प्रात: 8:30 बजे राकेश गुप्ता की उपस्थिति में फल वितरण, कोटेश्वर मंडल द्वारा कोटेश्वर मंदिर के पास शाम 7 बजे रविंद्र सिंह राजपूत की उपस्थिति में आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण, शहीद भगत सिंह मंडल द्वारा पिंटो पार्क तिराहा पर सुबह 8:30 बजे कमल माखीजानी की उपस्थिति में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, स्वामी रामकृष्ण मंडल द्वारा द्वारिकाद्वीश मंदिर थाटीपुर पर सुबह 9 बजे महापौर विवेक शेजवलकर की उपस्थिति में मजदूरों को भोजन वितरण, वीर सावरकर मंडल द्वारा अचलेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह 10 बजे देवेश शर्मा की उपस्थिति में रूद्राभिषेक एवं फल वितरण, शहीद हेमूकालानी मंडल द्वारा प्रात: 9 बजे जयसिंह कुशवाह की उपस्थिति में वार्ड 37 में कुंवर बाबा के मंदिर से प्रारंभ कर पिछड़ी बस्तियों में गरीब बच्चों को कॉपियों एवं फल वितरण, पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल द्वारा लक्कडख़ाना पुल स्थित बालाजी विहार मंदिर पर सुबह 10 बजे वेदप्रकाश शर्मा की उपस्थिति में सुंदरकांड पाठ तथा स्वामी विवेकानंद मंडल द्वारा भैंसमंडी में चर्च के नजदीक स्थित फालका बाजार अस्पताल में सुबह 10 बजे राज चड्ढा की उपस्थिति में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पड़ाव पुल के पास स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर दोपहर 1 बजे से भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने घर से बनाकर लाया गया भोजन गरीबों के बीच वितरित किया जाएगा।

पार्कों में करेंगे सफाई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन को भाजपा स्वच्छता अभियान समिति ग्वालियर महानगर के सभी 60 वार्डों में जनभागीदारी से स्वच्छता अभियान चलाकर मनाएगी। जिला स्वच्छता प्रभारी सतीश बोहरे ने बताया कि 5 मार्च को स्वच्छता अभियान समिति के कार्यकर्ता सभी 60 वार्डों में स्थित सार्वजनिक पार्कों अथवा विद्यालयों में सफाई, दीवारों की पुताई अथवा रैलिंग पेंटिंग का काम करेंगे। इस स्वच्छता अभियान के लिए समिति के कार्यकर्ताओं ने इन पार्कों और विद्यालयों के आसपास रहने वाले आमजनों से संपर्क कर उन्हें इस स्वच्छता अभियान में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। इस स्वच्छता अभियान के पश्चात् अभियान में भाग लेने वाले आमजनों की एक समिति बनाकर उनसे आग्रह किया जाएगा कि वह समय-समय पर वर्षभर इन स्थानों पर आकर यहां सफाई करें।

जयारोग्य में होगा फल और मिठाई का वितरण
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर शनिवार को प्रात: 9 बजे से जयारोग्य परिसर में सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही मरीजों को फल व मिष्ठान का वितरण किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए भाजपा नेता एवं पार्षद सतीश सिकरवार ने बताया कि इस दौरान शंकर चौक, ललित पुर कॉलोनी में शाम साढ़े सात बजे केक काटा जाएगा, इसके साथ ही मिष्ठान वितरण और अतिशबाजी की जाएगी।

Updated : 5 March 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top