परंपरागत कृषि अधोसंरचना सुधार के लिए सरकार का बजट

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्रीय वितमंत्री अरुण जेटली द्वारा लोकसभा सदन में वर्ष 2016-17 का प्रस्तुत किए गए बजट पर स्वागत एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह बजट परंपरागत कृषि से जुड़े प्रावधानों की दूरदर्शी योजनाओं को लेकर पेश किया गया है। इस बजट को हम दूरदर्शी इसलिए मान रहे है। क्योंकि इसमें परपंपरागत कृषि क्षेत्रों के अलावा जैविक खेती जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए काफी कदम उठाए गए है। दूरदर्शिता का प्रमाण यह भी है कि जो 42 करोड़ की राशि इनके लिए निर्धारित की है। उसमे निर्यात को विशेष महत्व दिया गया है। इरिगेशन फण्ड का निर्माण की मूल राशि 20 करोड़ रुपए होकर भेजन के बेहतर प्रबंधन और रिर्चाजिंग के लिए एक स्पेशल बजट दिया गया है, जो आगे चलकर एक सार्थक कदम साबित होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कांकर, सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद, विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, विधायक चौ. मुकेश सिंह चतुर्वेदी, पूर्व विधायकों में चौ. राकेश सिंह चतुर्वेदी, अरविन्द सिंह भदौरिया, रसाल सिंह, मुन्नासिंह भदौरिया, डॉ. राजेन्द्र प्रकाश सिंह, राकेश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्षों में केशव सिंह भदौरिया, एडवोके अवधेश सिंह कुशवाह, कोकसिंह नरवरिया, राजेन्द्र शर्मा राजे, वीरेन्द्र सिंह राणा, रविसेन जैन, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर सिंह जादौन, वरिष्ठ नेता एडवोकेट मायाराम शर्मा, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री एवं स्वच्छता अभियान के संभागीय प्रभारी एडवोकेट अर्पित मुदगल ने कहा कि एक लंबे अर्से बाद देश का आम बजट लीक से हटकर दिखाई दिया है।
इस बजट में लोक लुभावनी घोषणाओं के बजाए कृषि तथा किसानों पर जोर दिया गया है। जैसे कि फसल बीमा योजना सिंचाई योजना किसानो के विकास हेतु कृषि ऋण ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाने तथा मनरेगा जैसी योजना को मुख्य भूमिका में रही है। निश्चित रूप से यह विकास पूरक स्थापित लाने बाला किसान और गरीब हितैषी कुल मिलाकर देश हितैषी बजट है। जिसका असर आने वाले पांच सालों में किसानों की आमदनी दोगुनी होकर दिखाई देगी। यह सच्चे रूप में भारत के वास्तविक विकास की परिकल्पना का बजट है जो कि गांव के किसान उबारने की एक सकारात्मक पहल है। मोदी सरकार अपने अच्छे दिन आने वाले नारे को साकार रूप करते दिखाई दे रही है। हम ऐसी जनहितैषी सरकार को धन्यवाद देते है भाजपा किसान मोर्चा भारत सरकार का आभार प्रकट करता है। जिसने कृषि आधारित बजट पेश करके कृषि व किसानों ने उत्थान की चिंता की है।