Home > Archived > पीएनबी के मंडल प्रमुख सुभाष शर्मा की सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

पीएनबी के मंडल प्रमुख सुभाष शर्मा की सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

झांसी। पंजाब नैशनल बैंक के झांसी मंडल के मंडल प्रमुख सुभाषचंद्र शर्मा अपनी 36 वर्ष की सेवा के उपरांत मंडल प्रमुख (उपमहाप्रबंधक) के पद से 29 फरवरी को सेवानिवृत्त हो गये हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर आल इंडिया पंजाब नैशनल बैंक आफीसर्स एसोसियेशन झांसी मंडल द्वारा एक भव्य समारोह आयोजित कर श्री शर्मा जी को भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में एसोसियेशन के मंडलीय अध्यक्ष अनिल अडज़रिया ने कहा कि शर्मा जी अत्यधिक परिश्रमी, ईमानदार व सरल व्यक्तित्व के धनी हैं। अपने कार्यकाल के दौरान शर्मा जी की प्रशासनिक कुशलता एवं अच्छी एचआर पॉलिसीज के कारण झांसी मंडल देश के टाप 10 मंडलों में गत तीन वर्ष से रहा है। यह एक बहुत सौभाग्य की एवं उनके कुशल नेतृत्व का परिचायक है।

इस अवसर पर सुभाषचंद्र शर्मा ने कहा कि मैंने अपने कार्यकाल के दौरान झांसी मंडल की पोस्टिंग मुझे सदैव याद रहेगी क्योंकि झांसी मंडल का स्टाफ बैंक के व्यवसाय एवं ग्राहक सेवा के प्रति सजग रहते हैं। यही कारण है कि झांसी मंडल की स्थिति अखिल भारतीय स्तर पर गत तीन वर्ष के दौरान अच्छी रही है। उन्होने कहा कि यदि झांसी मंडल 31 मार्च को समाप्त होने वाले वर्ष के अपने सारे लक्ष्य पूरा करता है तो मेरी सेवानिवृत्ति पर उत्कृष्ट उपहार होगा।

इस अवसर पर नवागन्तुक मंडल प्रमुख वी.वी. थरेजा का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होने कहा कि मैं शर्मा जी की ही तरह स्टाफ हितों का ध्यान रखते हुये मंडल के व्यवसाय का विस्तार करुंगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडल प्रमुख डब्ल्यू आर शर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडलीय अध्यक्ष अनिल अडज़रिया ने किया। कार्यक्रम को एसएन दुबे मंडलीय सचिव, सीबी आर्या, सुनील श्रीवास्तव के साथ-साथ अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। आभार एचजीएस परिहार ने व्यक्त किया।

Updated : 4 March 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top