Home > Archived > नत्थू कुशवाहा को सैकड़ों बहनों ने किया तिलक

नत्थू कुशवाहा को सैकड़ों बहनों ने किया तिलक

झाँसी। भाईदोज के पर्व पर दानवीर की उपाधि से मशहूर श्री शिव परिवार लोक कल्याण संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष नत्थू कुशवाहा के उन्नाव गेट बाहर शिव परिवार कॉलोनी स्थित आवास पर वृहद स्तर पर भाई दोज पर्व का आयोजन किया गया, जिसमें दानवीर नत्थू कुशवाहा को उन सैकड़ो बहनो ने तिलक किया जिनके विवाह विगत वर्षों में उनके द्वारा संपन्न कराये गये थे।

श्री शिव परिवार लोक कल्याण संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष दानवीर नत्थू कुशवाहा के आवास पर उन सैकड़ो बहनों का जुड़ाव सुबह से ही होने लगा था जिनके विवाह श्री कुशवाहा द्वारा विगत वर्षों में कराये गये थे। अपने आवास पर तिलक करने आईं सैकड़ों बहनों का देखकर दानवीर नत्थू कुशवाहा के नयनों में प्रेम के आंसू छलक उठे और उन्होंने सपत्नीक सभी बहनों से प्रेम पूर्वक तिलक कराया। अपने प्यारे धर्मभाई को तिलक कर बहनें खुशी से अभिभूत हो गई और उनकी लम्बी आयु की कामना करते हुये ईश्वर से कामना की कि सभी बहनों को दानवीर नत्थू कुशवाहा जैसा भाई मिले।

बहनों से मिले असीम प्यार से सराबोर दानवीर नत्थू कुशवाहा ने कहा कि यह शायद उनके पूर्व जन्मों का पुण्य प्रताप ही है जो इस जन्म में सगी बहन न होने के बाद भी भगवान ने उन्हें इतनी बहनों का भाई बना दिया। उन्होंने तिलक करने आई सभी बहनों को उपहार देते हुये जीवन पर्यन्त उनकी सहायता करने का वचन दिया और कहा कि यदि उनके जीवन में कभी भी कोई समस्या आये तो वह नि:संकोच उनके पास आयें वह उनकी हर समस्या का समाधान करेंगे।

Updated : 26 March 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top