Home > Archived > अमर शहीदों के अपमान पर माफी मांगे कांग्रेस-भाजपा

अमर शहीदों के अपमान पर माफी मांगे कांग्रेस-भाजपा

आगरा। कांग्रेस सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शशी थरूर द्वारा शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की तुलना जेएनयू देशद्रोही नारेबाजी प्रकरण के दोषी कन्हैया कुमार से करे बिना अभी दि नही नहीं बीत पाए थे कि महान स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्र नायक वीर सांवरकर को गद्दार बताने पर भाजपा नेताओं ने इसे कांग्रेस पार्टी द्वारा देश के अमर शहीदों का अपमान बताया और देशवासियों से माफी की मांग की।

शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं के बयान से आक्रोशित भाजपाईयों ने अलबतिया रोड पर कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया। वरिष्ठ भााजपा नेता भाजपा नेता अरूण पाराशर, भापजा जिला मीडिया समन्वयक केके भारद्वाज, युवा मोर्चा जिला मंत्री राहुल चौधरी, विनोद उप्रैती, शिव दुबे, चन्द्रप्रकाष प्रजापति, देवेश पचौरी, गिरीश भारद्वाज, सुरेश कैमथरिया, वन्टी गोयल, रमेश तिवारी, विजय बिंदल, अंकित शर्मा, आदि भाजपाईयों ने शहीदों के इस अपमान को कांग्रेस पार्टी द्वारा आतंकवादी और राष्ट्र द्रोहियों को संरक्षण देने की पुरानी आदत बताया और कहा कि कांग्रेस के नेता यह भूल चुके है कि उन्हीें की पार्टी की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने वीर सावरकर को अमर बलिदानी कहकर संबोधित किया था।

जलाऐं राष्ट्र विरोधी मानसिकता-पुरुषोत्तम खंडेलवाल
आगरा महानगर द्वारा देशविरोधी ताकतों का शुक्रवार को दीवानी चौराहे पर पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा ब्रजप्रांत अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि होली की आग में सब बुराइयो को जलाया जाता है, उसी तरह हम भी देश विरोधी मानसिकता को जलाकर खत्म करें। इस दौरान महानगर अध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद दुवे गामा, अवदेश रावत, डॉ. मंजू गुप्ता, विजय भदोरिया, पायल सिंह, मनोज वर्मा, बांके बिहारी, भरत शर्मा, विश्वनाथ झा, बॉबी वर्मा, जगदीश पचौरी, केपी सिंह, संजीव शर्मा, बृजेश उपाध्याय, असफाक सैफी, इरफान कुरैशी व नीता जेटली ने देश विरोधी मानसिकता को निंदनीय बताया।

Updated : 26 March 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top