Home > Archived > युवा मोर्चा ने जलाया थरूर का पुतला

युवा मोर्चा ने जलाया थरूर का पुतला

अशोकनगर | भारतीय युवा मोर्चा द्वारा शुक्रवार को कांग्रेस वामपंथी विचारधारा का पुतला दहन किया गया जिसमें हाल ही कांग्रेस नेता शशि थरूर द्वारा देश के क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की तुलना राष्ट्रविरोधी नारे लगाने वाले राष्ट्रद्रोहियो से की गई थी। इसकी घोर निंदा करते हुए युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के सदस्यों ने कांग्रेस नेताओं के नारे लगाते हुए शशि थरूर का पुतला दहन किया।

स्थानीय गांधीपार्क चौराहे पर पहुंचे भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेताओं की मानसिकता को देश विरोधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज है और इसके नेता राष्ट्रद्रोहियों का साथ दे रहे हैं। देश की जनता को कांग्रेस के नेताओं का धिक्कार करना चाहिये। इस दौरान भाजपा नेताओं ने शशि थरूर के मुर्दाबाद संबंधी नारे लगाते हुए चौराहे पर उनके पुतले को जूते मारते हुए आक्रोश रैली निकाली।

तत्पश्चात पुतले को महिला मोर्चा द्वारा आग के हवाले किया गया। इस दौरान भाजयुमो मोर्चा जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमति साधना शर्मा, श्रीमति कमलेश यादव, नपा उपाध्यक्ष डॉ.हरवीर सिंह रघुवंशी, उपाध्यक्ष डॉ.जयमंडल यादव, रंजीत यादव गुरू, सत्येन्द्र कलावत, सत्येन्द्र यादव पार्षद, प्राजंल जैन जिला प्रभारी स्वच्छता अभियान, पीयूष पारासर, कपिल रघुवंशी, तरूण रघुवंशी आदि भाजपाजन उपस्थित रहे।

Updated : 26 March 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top