इंस्टाग्राम पर प्रियंका के प्रशंसकों की संख्या हुई 60 लाख

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के प्रशंसकों की संख्या फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर 60 लाख हो गयी है। प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड में ज्यादा समय बिता रही हैं। उनके प्रशंसकों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। सोशल मीडिया पर भी उनसे नए-नए फैन्स जुड़ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअरों की संख्या 60 लाख हो चुकी है।
प्रियंका इन दिनों इंटरनेशनल टीवी शो में नजर आ रही हैं। उन्होंने ट्वीट किया ‘वाह? 60 लाख हो चुके हैं। आत्ममुग्ध हूं। हमारा परिवार तेजी से बढ़ रहा है। सभी को धन्यवाद।’ प्रियंका इन दिनों एक हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग में भी बिजी हैं। इससे पहले वह बॉलीवुड फिल्म ‘जय गंगाजल’ में नजर आई थीं। प्रकाश झा की इस फिल्म में उन्होंने पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म का नाम ‘बेवॉच’ है जो नब्बे के दशक में चर्चित टीवी सीरीज का फिल्मी रूपांतरण होगा। इसमें प्रियंका के साथ डेन जॉनसन भी नजर आएंगे।