ब्राह्मणों ने किया रुद्राभिषेक श्रद्धालुओं ने पाई प्रसादी

रुद्राभिषेक में श्रद्धालुओं ने पाई प्रसादी
ग्वालियर। सद्गुरु श्री गजानन सेवाश्रम महानगर द्वारा संत गजानन महाराज का स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को लेले साहब की बगिया, लोहागढ़, ढोलीबुआ के पुल पर धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। वेद शास्त्री लक्ष्मण हिंगे के सानिध्य में 11 ब्राह्मणों द्वारा रूद्राभिषेक किया गया। पूजन कार्य के बाद मंदिर में दोपहर 12 बजे से भंडारा प्रसादी का आयोजन किया किया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
प्रभात फेरी से शुरू हुआ संत गजानन प्रकट उत्सव
श्री गजानन महाराज देवस्थान न्यास ग्वालियर के तत्वाधान में श्री गजानन महाराज का 138वां प्रकट उत्सव जीवाजीगंज स्थित दत्त मंदिर में मनाया गया। न्यास के मीडिया प्रभारी निशिकांत सुरंगे ने बताया कि प्रात: 6:30 बजे दत्त मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई, जो कि हनुमान चौराहा, लक्ष्मीगंज होते हुए वापस उत्सव स्थल पहुंची।
जहां पर रुद्राभिषेक पूजा व आरती संजय सांदोरकर ने किया। विनोद दीक्षित, महेश एवं सुरेश खड़कर ने रुद्राभिषेक पाठ किया। उसके बाद संत गजानन विजय ग्रंथ का सामूहिक पाठ गजानन भक्तों ने किया। जो देर रात्रि तक चलता रहा।