Home > Archived > रूस में यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, 62 की मौत

रूस में यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, 62 की मौत

रूस में यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, 62 की मौत
X

मॉस्को। दक्षिणी रूस के रस्तोवोनदान सिटी में एक पैसेंजर जेट क्रैश हो गया है। खबर है कि शनिवार तडके 55 यात्रियों को दुबई से ला रहा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जल गया।

इसमें 55 यात्री और 7 क्रू मेंबर्स समेत 62 लोगों की मौत हो गई। बोइंग 738 जेट दुबई से रूस पहुंचा था। लैंड करते वक्त ही यह लक्ष्य से भटक गया। इसके बाद अचानक से आग की लपटें दिखनी लगीं। अभी तक साफ नहीं है कि क्रैश की वजह क्या है लेकिन कहा जा रहा है कि खराब विजबिलिटी के कारण यह हादसा हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि विमान में सवार सारे यात्री मारे गए हैं। इस हादसे की वजह से अन्य फ्लाइट को एयरपोर्ट से डायवर्ट कर दिया गया है। दुर्घटनास्थल पर 100 राहत बचावकर्मी पहुंच गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाई दुबई फ्लाइट 981 दुबई से रूस की रस्तोवोनदान सिटी के लिए रवाना हुई थी। फ्लाइट जब रस्तोवोनदान एयरपोर्ट पर लैंड कर रही थी तभी यह हादसा हुआ।

Updated : 19 March 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top