Home > Archived > अन्तर्राष्ट्रीय सुपर मॉडल्स ने किया जीडी गोयंका का भ्रमण

अन्तर्राष्ट्रीय सुपर मॉडल्स ने किया जीडी गोयंका का भ्रमण

आगरा। जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में गुरुवार को 40 देशों की अन्तर्राष्ट्रीय सुपर मॉडल्स ने स्कूल का भ्रमण किया। आगरा प्रवास पर आई इन मॉडल्स ने पहले ताज महल का भ्रमण किया बाद में सभी मॉडल्स नगर में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रदान कर रहे विद्यालय जीडी गोयंका में पहुंची।

विद्यालय पहुंचने पर प्रो. वाईस चेयरमैन संजय अग्रवाल ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में डॉ. सोप के निदेशक अंकित जैन भी उपस्थित रहे। संजय अग्रवाल ने सभी विदेशी मेहमानों का भारत भ्रमण करने और जीडी गोयंका आकर छात्रों से मिलने का हृदय से आभार व्यक्त किया। भ्रमण के दौरान सभी अतिथियों ने अपने अनुभवों को छात्रों के साथ साझा किया। बच्चों के द्वारा मॉडलिंग से जुड़े सभी प्रश्नों का इन्होंने धैर्य पूर्वक उत्तर दिया और मॉडलिंग जगत से जुड़ी सभी भ्रान्तियों को दूर किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों व अध्यापकों से उनके विभाग में जाकर मुलाकात की और शिक्षा के अन्तर्राष्ट्रीय स्तर को देखकर हर्षित हुए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ व उप प्रधानाचार्य माण्डवी त्रिपाठी ने विद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रहे शिक्षण कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Updated : 18 March 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top