भाजपा ने फूंका ओवैसी का पुतला

भारत माता की जय ना बोलने वाले देशद्रोही को देश निकाला दिया जाए

ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय न बोलने वाले सांसद औबेसी को देश का गद्दार करार देते हुये घण्टाघर पर रत्नेश तिवारी के नेतृत्व में पुतला दहन किया। ़इस मौके पर भाजपा नेता रत्नेश तिवारी ने कहा कि भारत देश मे रहकर जो व्यक्ति भारत माता की जय न बेाले वह देश का सबसे बड़ा गद्दार है। वक्ताओं ने कहा कि औबेसी इसी भारत देश से सांसद है लेेकिन उसकी गंदी सेाच उनके भारतीय होने की शंका पैदा करती है।

कहा कि भारत सवा सौ करोड़ देशवासियों का देश है, यहां का हर नागरिक माता पिता गुरूजन एवं अपने ईष्ट देवता के साथ भारत माता को भी सम्मान की दृष्टि से देखता है पूजा करता आ रहा है यह देश अस्फाक उल्ला खां और वीर अब्दुल हमीद जैसे राष्ट्रभक्तों का देश है जो हमेशा वन्दे मातरम् और भारत माता की जय बोलते नहीं थकते थे किन्तु पाकिस्तानी एजेंट सांसद औबेसी द्वारा आये दिन जो बयानबाजी कर देश का माहौल खराब कर रहा है इसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी आवश्यक है ऐसे औवेसी को देश में रहने का कोई भी हक नहीें है जो भी इस देश में रहकर भारत माता की जय नहीं बोलेगा, उसे इस भारत देश में रहने का अधिकार नहीें होना चाहिए, और कहा कि जो भी देश की आस्था के खिलाफ बोलने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही होना आवश्यक है इस राष्ट्रद्रोह बयान की भाजपा कड़ी निंदा करती है।

इस दौरान रत्नेश तिवारी, धु्रव सिंह सिसौदिया, दीपक पाराशर, अरविन्द सोनी, रूपेश साहू, दीपक वैद्य, लवली शर्मा, आकाश गुप्ता, अभिषेक सोनी, देवेन्द्र गुरू, केके पंथ, शत्रुघन साहू, पीयूष सिंघई, प्रशांत तिवारी, संजू सोनी, भूपेन्द्र यादव, मोनू पटैरिया, आशीष सैनी, नागेन्द्र रावत, राजू सिंधी, रवि विश्वकर्मा, गौरव सैन, पुष्पेन्द्र विश्वकर्मा, धर्मपाल पप्पू, वीरेन्द्र, कमलेश, विक्रान्त रावत, रमन चौरसिया, अशोक अहिरवार, शिवम झां, प्रमोद बबेले, आशीष तिवारी, पंकज तिवारी, कमलेश नामदेव, रामबाबू राजपूत, अनूप पस्तोर, नीतेश संज्ञा, बादाम सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story