Home > Archived > भारत माता की जय' न बोलने पर ओवैसी कोशर्म आनी चाहिए: नायडू

भारत माता की जय' न बोलने पर ओवैसी कोशर्म आनी चाहिए: नायडू

भारत माता की जय न बोलने पर ओवैसी कोशर्म आनी चाहिए: नायडू
X

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने एमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी द्वारा भारत माता की जय का नारा नहीं लगाने संबंधी बयान की कडी आलोचना करते हुए कहा है कि यह बेहद शर्मनाक है।केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि भारत हम सभी की मातृभूमि है और सभी देशवासियों को इसकी पूजा करनी चाहिए। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह मातृभूमि की पूजा करे। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज इस बात पर बहस हो रही है कि देश की पूजा की जाए या नहीं। उन्होंने कहा कि ओवैसी को इस बात के लिए शर्म आनी चाहिए कि वह भारत माता की जय नहीं कहेंगे।

उधर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ओवैसी जैसे लोगों को धरती पर बोझ बताते हुए कहा कि जो अपनी मां की जय नहीं बोल सकता, ऐसे बेटे को घर में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन्हें देश की खातिर भारत माता की जय तक बोलने से परहेज है, ऐसे कपूत देश छोड़कर जा सकते हैं।जानकारी हो कि ओवैसी ने महाराष्ट्र में आयोजित एक सभा में कहा था वह भारत माता की जय के नारे नहीं लगाएंगे। भारत के संविधान में इस बात का उल्लेख नहीं है कि इस देश में रहने के लिए भारत माता की जय बोलना जरूरी है।

Updated : 15 March 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top