'प्रदेश सरकार ओला प्रभावित किसानों के साथ'

राज्यमंत्री ने लिया ओला प्रभावित फसलों का जायजा, किसानों के खेत-खेत पहुंचकर देखी प्रभावित फसलें

भिण्ड। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार संकट की घड़ी में ओला प्रभावित किसानों के साथ है। ओले से प्रभावित फसलो के हर किसान को मुआवजा राशि देने की पहल की जाएगी। जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। साथ ही जिन किसानों की 100 प्रतिशत फसलें प्रभावित हुई हैं। उनकी वसूली स्थगित की जाएगी। उक्त उदगार सामान्य प्रशासन, नर्मदा घाटी, विकास, विमानन, नगरीय विकास एवं आवास पर्यावरण विभाग के राज्यमंत्री लालसिंह आर्य ने आज जिले की तहसील मौ एवं गोहद के तीन दर्जन गांवों के किसानों के खेत-खेत पर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाते हुए व्यक्त किए।

सामान्य प्रशासन, नर्मदा घाटी, विकास, विमानन, नगरीय विकास एवं आवास पर्यावरण विभाग के राज्यमंत्री लालसिंह आर्य ने कहा कि क्षेत्र के किसानों की सरसों, गेहूं, मटर, मसूर, चना आदि की फसले ओले से प्रभावित हुई हैं। इस दुख की घड़ी में मप्र सरकार आपके साथ है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा राजस्व, कृषि, ग्रामीण विभाग के अधिकारी/ कर्मचारियों से गांव-गांव जाकर सर्वे प्रारंभ कर दिया गया है। साथ ही सर्वे टीमों पर निगरानी रखने के लिए भी दल गठित किए हैं। उन्होंने कहा कि ओला प्रभावित किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के अंतर्गत किए गए नवीन संशोधन के मान से उपलब्ध कराई जाएगी।

नगरीय विकास राज्यमंत्री आर्य ने कहा कि ओले से जिन किसानों की फसलों में नुकसान हुआ है। ऐसे किसान इस दुख की घड़ी में धैर्य और संयम से काम ले। प्रभावित किसानों को हर संभव मदद दी जाएगी। साथ ही प्रभावित किसान के मान से एक रुपए किलो गेहूं, चावल की सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसे किसान जो बटाई पर फसले किए हुए थे और वह ओले से नष्ट हो गई है। उन्हें भी हर संभव सहायता देने के प्रयास किए जा रहे हैं। सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री लालसिंह आर्य ने मौ एवं गोहद तहसील के क्षेत्र के ग्राम गुहीसर, उदैतपुरा, खेरियापुरा, आरी, ईश्वरगढ, मरखोनी, अडूपुरा, जितरवई, देहगंवा, उजावल, राजपुर, रानाजीत का पुरा, मखोरी, पडरिया, अडूपुरा, जमदारा, दानेबाबा का पुरा, खेरियाचांदन, खेरियावर, सोरा, गुरियांची, रसनोल, सहरौली, रुपावई, बडैऱा, पखोजिया, किटेहना, बाखोली, खेरियाजल्लू, तारोली, बरौली, असोहना, बरारा, उझावल, डांगनरूआ, गब्बर सिंह का पुरा, मिश्री का पुरा, स्यारी पुरा, सायना का पुरा, रमतला का पुरा, भदरौली, रतवा, मघन, सिमिरिया आदि ग्रामों के किसानों के खेत-खेत पहुंचकर ओला से प्रभावित फसलें देखीं।

प्रभावित फसलों के भ्रमण के दौरान मौ मण्डी अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव, नगरीय निकाय मौ के अध्यक्ष मुकेश भारद्वाज, मण्डल अध्यक्ष मौ हरनाम सिंह कुशवाह, मण्डल अध्यक्ष गोहद कमल सिंह तोमर, पार्टी पदाधिकारी मुन्ना गुर्जर, फरेन्द्र सिंह सिकरवार, अशोक सिंह गुर्जर, रामअख्त्यार गुर्जर, जगत सिंह कुशवाह, पदम सिंह गुर्जर, रामजीलाल शर्मा, महेश राणा, मुन्ना जादौन, केशव सिंह गुर्जर, पप्पू यादव, मुन्ना कुशवाह, ओमी पवैया, महेन्द्र सिंह परिहार, महबूब खान, तिलक सिंह, तहसीलदार डीके पाण्डेय, पंचायतों के पदाधिकारी और क्षेत्रीय ग्राीणजन उनके साथ थे।

शत-प्रतिशत प्रभावित किसान की तीन कन्याओं की शादी हेतु सहायता
सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री लालसिंह आर्य द्वारा जिले के ग्राम उदैतपुरा के सरमन पुत्र बटुरीलाल जाटव एवं मलखान पुत्र रामस्वरूप जाटव और गुहीसर के सुरेश पुत्र प्यारेलाल जाटव की कन्याओं की शादी को ध्यान में रखते हुए मंत्री निधि से 10-10 हजार रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रभावित किसान सरमन की मां को गले लगाया नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री लालसिंह आर्य ने ग्राम उदैतपुरा के क्षेत्र में किसानों के खेतों पर उनकी प्रभावित फसल की हकीकत जानी। उस दौरान ग्राम उदैतपुरा के सरमन पुत्र बटुरीलाल जाटव की मां अपनी सरसो के नुकसान पर फूट-फूटकर रोने लगी। तब राज्यमंत्री आर्य ने उसे गले लगाकर ढांढस बंधाया कि इस दुख की घड़ी में मप्र की सरकार आपके साथ है। आपके नुकसान की भरपाई कराई जाएगी और सुविधा भी प्रदान की जाएगी। साथ ही ईश्वरगढ़ की महिला के खेत पर उसकी फसल में हुए नुकसान पर से सहायता देने की समझाइश दी।

Next Story