Home > Archived > बागला महाविद्यालय में पुरस्कार पाकर खिले चेहरे

बागला महाविद्यालय में पुरस्कार पाकर खिले चेहरे

हाथरस। बागला महाविद्यालय में सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों के अन्तर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद राजेश दिवाकर एवं विद्यालय के अध्यक्ष गोपालशरण गर्ग वैद्य जी तथा विषिश्ट अतिथि सचिव प्रदीप कुमार बागला, जिला सूचना अधिकारी यतीष गुप्ता, सरस्वती डिग्री कालेज प्राचार्य डा. जगदीश यादव, एस.आर.डी. कालेज प्राचार्या डा. मीता कौशल, पीयूष कुमार बागला, भोलानाथ अग्रवाल, विजय कुमार खेतान, महेन्द्र कुमार अग्रवाल, डा. रंजना गुप्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके हुआ। सभी सम्मानित सदस्यों का माल्यार्पण एवं बैज लगाकर स्वागत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत मेघा, शिखा, पूजा, कृष्णा, काजल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके उपरान्त प्राचार्य जी द्वारा विभागों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की वार्षिक प्रगति आख्या पढ़कर सुनायी गयी। इसी श्रृखंला में गणेश वन्दना (नृत्य) आकाश, पूजा, पूर्णिमा तथा बसन्त गीत यामिनी, तृप्ति, दीप्ति, मनोरमा, शिखा, काजल, बी.एड. की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। कृष्णा, टिंवकल, आकांक्षा, सीमा और चैताली ने राजस्थानी नृत्य पेश किया। इसी क्रम में रोहित सोनी ने नटराज स्तुति का भावपूर्ण प्रस्तुतिकरण किया। एकल नृत्य आकाष द्वारा पेश किया गया। इसी क्रम में 'बेटी बचाओ लघु नाटिका का आयोजन बी.एड. संकाय की छात्राओं द्वारा किया गया। टिंवक्ल, आकांक्षा द्वारा नृत्य तथा एकल नृत्य लवंश द्वारा प्रस्तुत किया गया।


सांस्कृतिक कार्यक्रम में विजेता विद्यार्थियों का पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि राजेश दिवाकर द्वारा किये गये। प्रख्यात आशु कवि अनिल बौहरे ने कविता पाठ कर सभी को मंत्रमुग्ध किया।

Updated : 1 March 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top