आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ओके जानू का पहला लुक जारी

आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ओके जानू का पहला लुक जारी
X

मुंबई। बॉलीवुड स्टार आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने को तैयार है। सुपरहिट फिल्म आशिक़ी 2 से फेमस हुई जोड़ी इस बार आने वाली फिल्म ओके जानू में नजर आएंगी।


ओके जानू से आदित्य-श्रद्धा का पहला लुक जारी किया गया है। ओके जानू के प्रोड्यूसर करण जौहर और डायरेक्टर शाद अली हैं। श्रद्धा फिलहाल बागी और रॉक ऑन 2 में भी काम कर रही हैं। श्रद्धा ने अपने अभिनय की शुरुआत 2010 में तीन पत्ती फिल्म से की थी।

Next Story