प्लास्टिक मैनेजमेन्ट के लिये बिजौली में चिन्हित हुई जमीन

कूड़ा कलेक्शन कर फैक्ट्री में तैयार होगा दाना
झांसी। शहर के कूड़ा कलेक्शन के लिए प्लास्टिक मैनेजमेन्ट द्वारा कार्य किया जा रहा है। जिसमें घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए गाडिय़ां लगी हुई हैं। और रोजाना कूड़ा उठाकर एकत्र किया जा रहा है। शहर को साफ सुथरा व स्वच्छ रखने के लिए भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा योजनाएं चलायीं जा रही हैं। जिसमें शहर पर्यावरण मुक्त हो सके। शहर में प्लास्टिक पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रयास किया जा रहा है और इसके लिए निरंतर नगर निगम व प्रदूषण विभाग कार्य कर रहा है। शहर से रोजाना कूड़ा उठाने का कार्य प्रत्येक वार्ड में हो रहा है लेकिन इस कूड़े का उपयोग किया जा सके इसके लिए नगर आयुक्त अरुण प्रकाश द्वारा प्रयास कर कूड़े को एकत्र कर एक उचित स्थान पर पहुंचाया जा सके और यहां पर कूड़ा कलेक्शन कर एक फैक्ट्री हो जिससे कूड़े के द्वारा तैयार अन्य सामान बन सके और कूड़ा उपयोग में लाया जा सके। इस व्यवस्था के लिए नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, नगर स्वास्थ्य अधिकारी राकेश गौतम, सम्पत्ति अधिकारी पुष्पराज गौतम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी प्लास्टिक फैक्ट्री का स्थान सुनिश्चित करने के लिए बिजौली पहुंचे। जहां पर बिजौली स्थिति रिलायन्स पेट्रोल पम्प के सामने नगर निगम की जमीन पड़ी हुई है जहां एक सरकारी संस्थान द्वारा नगर निगम की स्थिति जमीन पर कार्य भी किया जा रहा है। हालांकि प्लास्टिक फैक्ट्री के लिए नगर निगम की लगभग सवा एकड़ जमीन तो खाली पड़ी है जिसे प्लास्टिक मैनेजमेन्ट के अधिकारी सोलंकी को सर्वे कराया। जिस पर जमीन को चिन्हित करने के बाद उक्त रिपोर्ट मैनेजमेन्ट तक भेजी जाएगी।
जहां तय होने पर बिजौली में नगर निगम की जमीन पर प्लास्टिक फैक्ट्री लगायी जाएगी। जहां प्लास्टिक दाना तैयार होगा और इस दाने से प्लास्टिक के अन्य सामान बनाये जाएगें। फिलहाल नगर निगम प्रशासन द्वारा कूड़ा कलेक्शन कर, कूड़े का उपयोग कर इससे अन्य सामान तैयार करने के लिए फैक्ट्री के लिए स्थान चिन्हित हो चुका है और जल्द ही रिपोर्ट आने पर कार्य शुरु हो सकता है।