Home > Archived > राज कपूर के गीत के रीमिक्स में संजय दत्त के बेटे शहरान

राज कपूर के गीत के रीमिक्स में संजय दत्त के बेटे शहरान

राज कपूर के गीत के रीमिक्स में संजय दत्त के बेटे शहरान
X

मुंबई| अभिनेता संजय दत्त के पुत्र शहरान अपने पिता की होम प्रोडक्शन ‘हसमुख पिघल गया’ के जरिये फिल्म जगत में कदम रख रहे हैं और इस फिल्म में वह राज कपूर की एक फिल्म के लोकप्रिय गीत के रीमिक्स में नजर आएंगे।
वह (शहरान) राज कपूर के गीत ‘किसी की मुस्कुराहटों पे..’ में एक संक्षिप्त भूमिका में नजर आएंगे। पहली बार वह किसी फिल्म में दिखाई देंगे। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने गाने की शूटिंग की थी तब वह तीन साल के थे। ‘किसी की मुस्कुराहटों पे..’ गीत फिल्म के शुरू में और आखिरी में दिखाया गया है।
राज कपूर के लोकप्रिय गीत के अधिकार खरीद लिए हैं। शुरूआत में गीत फिल्म के हीरो अरमान पर फिल्माया गया और अंत में इसमें अमिताभ बच्चन नजर आते हैं। ‘हसमुख पिघल गया’ मुंबई शहर में भीषण गर्मी वाले एक दिन की कहानी है। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की रिलीज की तारीख अभी तय नहीं की गई है। संजय के जेल से रिहा होने के बाद फिल्म के शेष काम में तेजी आएगी। और उनके इस माह के आखिर में जेल से रिहा होने की संभावना है।
फिल्म का निर्देशन सेजल शाह ने किया है। फिल्म में संजय की भतीजी नाजिया हुसैन तथा फिल्म निर्माता ओ पी रल्हन के पोते अरमान मुख्य भूमिका में हैं।

Updated : 5 Feb 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Share it
Top