Home > Archived > भाजपा शासित राज्यों में तमाम उत्पीडऩ की घटनायें

भाजपा शासित राज्यों में तमाम उत्पीडऩ की घटनायें

हाथरस। बीजेपी के शासनकाल में देश के हालात बद से बदतर हो गये हैं। जिन राज्यों में बीजेपी की सरकारे हैं वहां दलित, मुस्लिम, ओबीसी के लोगों के साथ उत्पीडन की घटनाओं में जो बढोत्तरी हुई है वह बहुत ही निन्दनीय है। कांग्रेस पार्टी इसकी भत्र्सना करती है।

उक्त उदगार आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित ने पार्टी कार्यालय पर बैठक के दौरान व्यक्त किये। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित ने की तथा संचालन अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार ओके द्वारा किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश बख्शी ने कहा भाजपा जब से सत्ता में आयी है किसानों की आत्महत्या की घटनायें भी बढी हैं। न कर्ज माफी न कोई राहत कार्य। किसानों ने भाजपा की सरकार इसलिए चुनी थी कि देश का अन्नदाता मौत को गले लगाये, बडे शर्म की बात है।


बैठक में अनु. जाति विभाग जिलाध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने कहा भाजपा के शासनकाल में देश आपातकाल जैसी स्थिति में पहुंच गया है। हरियाणा की घटना का विशाल स्वरूप, गुजरात 2002 के दंगों की याद ताजा कर रहा है। क्या यही विकास मॉडल है भाजपा का। बैठक में अजीत गोस्वामी, प्रभाशंकर शर्मा, प्रवीन चौहान, यूनिस खान, कपिल सिंह, प्रेमभारती, अखिलेश गौतम, राजेन्द्र कुमार, रविन्द्र टैगोर, अरूण कुमार सिंह, श्रीराम यादव आदि मौजूद थे।

Updated : 28 Feb 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top