बाबा हरदेव सिंह का जन्मदिवस मनाया

मऊरानीपुर। समय के रहवर निरंकारी मिशन के पैगंबर बाबा हरदेव सिंह महाराज का 62वां जन्मदिवस विशेष सत्संग धार्मिक आयोजन गुरू पूजा दिवस व संदेश संग्रहण के रूप में मनाया गया। प्रात: काल रेलवे स्टेशन व नगर के खास स्थानों, चौराहों पर निरंकारी सेवा मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान में सफाई कर स्वच्छता का संदेश से कार्यक्रम की शुरूआत हुयी। निरंकारी सतसंग भवन पर कृष्णकुमार सोनी ने सत्संग में कहा स्वच्छ मानव व पवित्र मन से श्रृद्घापूर्वक की गयी भक्ति से सदगुरू व ईश्वर प्रसन्न होता है।
गुरू व ब्रहम के खुश रहने से ही मानव व सृष्टिï के समस्त जीवों का कल्याण होता है। मानव के प्रति प्रेम, गुरू कृपा की हर समय जरूरत है। गुरू कृपा के बिना मानव जीवन अधूरा है और परमात्मा की प्राप्ति केवल गुरू के द्वारा ही संभव है। इसीलिए विद्घानों ने धर्मग्रंथों में - गुरू ब्रहमा, गुरू विष्णु, गुरू देवों महेश्वरा, गुरूर: साक्षात परमब्रहम तस्मई सिरे गुरूशे नम: का संदेश दिया है। सत्संग में दिनेशचंद्र, राजू, रामू, प्रमोद रिछारिया, सचिन ताम्रकार,विनोद रिछारिया, वनमाली वर्मा, राम जी, रवि, सौरभ खरया, मुन्नालाल खरया, अशोक नौगरइया, शिवनारायण, सुरेद्र ने विचारों में तथा भागीरथ, राजीव, सोनू रखौल्या, विनोद, कांशीराम, रामप्रकाश, मातादीन, भरत, कांति, कुसुम ताम्रकार, रानी,नीलम, मनोरमा, भाविका, रोशनी, गीतू कामिनी, राखी, हरिश्चंद्र, रंजना, मीना श्रीवास, रामसखी ने गीतों में गुरू के गुणों का यशोगान किया। संचालन कांति दशाधारी ने किया। सत्संग के बाद संतों का लंगर प्रसाद चलता रहा।