आठ वर्ष से अधूरा पड़ा है रसोई घर निर्माण

76 हजार की राशि में केवल दीवालें खड़ी कर सकें


भितरवार। बनियातोर गांव के माध्यमिक विद्यालय में आठ वर्ष पूर्व बनाई गई अधूरी पड़ी किचिन भ्रष्टाचार की पोल खोल रही हैं। क्योंकि संबंधित निर्माण एजेंसी द्वारा स्वीकृत लागत 76 हजार की राशि में केवल दीवाले ही खड़ी की गई हैं। अधूरी किचिन बनी होने के कारण विद्यालय में मध्यान्ह भोजन का कार्य प्रभावित हो रहा हैं। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने अधूरी बनी पड़ी किचिन को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका हैं। लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विकासखण्ड के अंतर्गत आने ग्राम बनियातोर के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन बनाने के लिये किचिन निर्माण कार्य मंजूर किया गया था, और इसके लिये 76 हजार रुपए की राशि जारी कर ग्राम पंचायत को किचिन निर्माण की जिम्मेदारी दी गई। निर्धारित राशि में संबधित निर्माण एंजेसी किचिन की दीवाले खड़ी सकी। और बकाया निर्माण कार्य उसके द्वारा नहीं कराया गया। आठ वर्ष से अधूरी पड़ी किचिन निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार होने का इशारा कर रही हैं। अधूरी बनी किचिन को लेकर विद्यालय के प्राधानाध्यापक निर्मल शर्मा ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को मौखिक एवं लिखित रूप से कई बार अवगत कराया जा चुका हैं, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विद्यालय के कक्ष में बनता है मध्यान्ह भोजन
विद्यालय में किचिन नहीं होन से मध्यान्ह भोजन का कार्य प्रभावित हो रहा था। ऐसी स्थिती में विद्यालय के शिक्षकों ने स्वसहायता समूह संचालक को मध्यान्ह भोजन बनाने के लिये विद्यालय का एक कक्ष दे दिया। जिसमें समूह द्वारा मध्यान्ह भोजन बनाने काम किया जा रहा हैं। विद्यालय में केवल चार कक्ष है। जिसमें कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। अस्थाई रूप से किचिन के लिए कक्ष आंवटित करने से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।

इनका कहना है
अधूरी बनी किचिन को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत करा दिया है। विद्यालय के एक कक्ष में खाना बनवाया जा रहा हैं।
निर्मल शर्मा
प्राधानाध्यापक
पहले हम घर से खाना बनाकर लाते थे, लेकिन शिक्षकों के कहने पर स्कूल के कमरा में ही खाना बना रहे हैं।
राधारानी
स्वसहायता समूह अध्यक्ष कस्तूरी बाई
अगर ऐसी बात हैं तो संबधित विभाग से जानकारी लेकर उपयुक्त कार्रवाई की जायेगी
नीरज कुमार
सीईओ जिला पंचायत

Next Story