Home > Archived > रेत कारोबारी को गोली मारी

रेत कारोबारी को गोली मारी

पालतू श्वान को पत्थर मारने पर हुआ विवाद

ग्वालियर। पालतू श्वान को पत्थर मारने को लेकर हुए विवाद में रेत कारोबारी को गोली मार दी गई। गोली पीठ में लगने से घायल हुए कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को पकड़ भी लिया है।

थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित दर्पण कॉलोनी में रहने वाले अनिल निरंजन रेत का काम करते हैं। रविवार को अनिल के पालतू श्वान में सौरभ मिश्रा ने पत्थर मार दिया था। पत्थर मारने का अनिल को पता चला तो वह रात करीब 11.30 बजे सौरभ से बात करने के लिए गया। बताया गया है कि सौरभ और अनिल में बहस होने लगी। जब बात ज्यादा बढ़ गई तो सौरभ का भाई आशीष और एक अन्य युवक आ गया। आशीष घर से लायसेंसी बदूंक निकाल लाया और तीनों ने एकराय होकर अनिल पर जानलेवा हमला कर दिया।

इसी दौरान अनिल पर निशाना साधकर सौरभ और उसके भाई आशीष ने गोली मार दी। गोली अनिल निरंजन के पीठ में जा धंसी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और कॉलोनी में गोली चलने से सनसनी फैल गई। झगड़े और गोली चलने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आशीष को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शेष तीन आरोपिया की तलाश की जा रही है।

Updated : 23 Feb 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top