बबीना महोत्सव में हुये 121 कन्याओं के हाथ पीले

गोलू यादव ने किया अगले वर्ष 501 कन्याओं के विवाह का ऐलान, बबीना बना जनकपुरी
झांसी। बबीना महोत्सव के अन्तिम दिन आज 121 कन्याओं का सामूहिक विवाह यज्ञ सम्पन्न हुआ आयोजन के मुख्य अतिथि राजसभा सांसद डा. चन्द्रपाल सिंह यादव वर वधु को आर्शीवाद दिया। महोत्सव के आयोजक गोलू यादव ने आगंतुकों को स्मृती चिन्ह देकर सम्मानित किया।
स्थानीय न्यू दशहरा मैदान में आयोजित इस भव्य आयोजन में सुवह से सभी तैयारियों में लगे कार्यकताओं ने बारात की सुन्दर व्यवस्था की और सभी 121 बारातों को एक कतार में स्थानीय डांक बंगले से उठाकर पंाण्डाल तक ढोल नगाडों और डीजे की धुनों पर नाचते गाते ले गये जहा जगह जगह बारात का जोरदार स्वागत हरीराम साहू, और साहू समाज द्वारा किया गया नगर के लोगो ने सभी बारातों का पानी और पुष्पों से स्वागत किया गया तथा सभी जोडों को कतारबद्व विठाकर क्रमवार तरीके से स्टेज पर ले जायागया जहां मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने के समक्ष सभी जोडों ने जयमाल कार्यक्रम सम्पन्न किया तदुपरान्त स्थानीय हाट बाजार में लगे मण्डपों में विप्र बंधुओं द्वारा विधिविधान से सभी का विवाह संस्कार सम्पन्न कराये गये एवं प्रत्येक जोडे को दहेज में साईकल, बक्सा, कुर्सी मेज, पलंग, वर्तन, सोने चांदी के पांच जेबर, साडियां, देकर सभी को भोजन कराकर विदा किया गया। आायेजन में सिंहपुरा महान्त बालक जी महाराज ने सभी जोडों को आर्शीवाद दिया।
महोत्सव में बालक एण्ड पार्टी मडौर तथा शिवानी एण्ड पार्टी ललितपुर द्वारा धार्मिक संगीत गीत गाये गये इस मौके पर विशिष्अ अतिथि बाबूलाल यादव नन्ना, महेन्द्र सिंह यादव, कल्याण सिंह बरार व्लाक पमुख, हरदयाल सिह फौजी, भवानी सिंह, जगभान सिह यादव, अरविन्द सिह यादव, जगजीवन राय, रवि राय, उदय सिंह यादव तालवेहेट, कामता प्रसाद प्रधान सैयर, कल्पनीत राजपूत जखौरा, स्वामी शरण यादव, रामसेवक रजक एडवोकेड, हृदय सिंह यादव, बलवीर सरपंच, फूलचन्द राय, गुलफान कुरैशी, शौकत पहलवान, गुडडा यादव, ज्ञानचन्द जैन, रवि भारती, तोरन सिंह यादव, राजकुमार भदौरिया, ईश्वर सिहं यादव, रविन्द यादव, मुकेश यादव, बाबी यादव, गिरवर सिहं, सुरेश शर्मा, अरूण यादव, राजपाल यादव, प्रमोद यादव, अन्नू यादव, गुडडू यादव, मनोज सेन, उमेश सेन, रोहित यादव, जीतू पाल, प्यूश विश्वकर्मा, कमल सिंह यादव, कोमल रैक्वार, संदीप यादव, गोपाल यादव, नरेन्द यादव, रोहित यादव, हुकुम सिंह यादव, राजीव यादव, संजीव यादव, समेत हजरों लोग मौजूद थे संचालन समाजसेवी मास्टर चन्द्रप्रकाश राय पहलवान, रामसेवक रजक और विजय कुमार शर्मा ने किया। आभार व्यक्त बबीना महोत्सव के आयोजक समाजसेवी सुखवीर सिहं यादव, प्रधान बबीना श्रीमती पप्पी देवी यादव, गोलू यादव, अनूप यादव द्वारा किया गया।