रोडवेज इम्पलाइज यूनियन के 25 वीं बार रियाजुल हक अध्यक्ष निर्वाचित
* कार्यशाला शाखा के ठाकुरदास बने निर्विरोध अध्यक्ष
उरई (जालौन)। आज रविवार को यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन उरई डिपो की संचालन व कार्यशाला शाखाओं का वर्ष 2016 का वार्षिक चुनाव इंदर सिंह चौहान क्षेत्रीय संगठन मंत्री झांसी क्षेत्र के सभापतित्व व अनिल चतुर्वेदी अध्यक्ष झांसी डिपो एवं निजाम खां मंत्री झांसी डिपो चुनाव अधिकारियों की देखरेख में निर्विरोध संपन्न हुआ जिसमें रियाजुल हक को संचालन शाखा का 25 वीं बार अध्यक्ष तथा मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये जाने के साथ ही दोनों शाखाओं के पदाधिकारियों के नाम निर्वाचित घोषित किये गये।
निर्वाचित घोषित किये गये पदाधिकारियों में संचालन शाखा के अध्यक्ष रियाजुल हक, उपाध्यक्ष प्रथम उदय गोयल, उपाध्यक्ष द्वितीय श्रीराम खटिक, मंत्री पीएन वर्मा, संगठन मंत्री ज्ञान प्रकाश, संयुक्त मंत्री प्रथम अंकित पटेल, संयुक्त मंत्री द्वितीय पीएम कटियार, कोषाध्यक्ष भूपेश कुमार के साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों में इंदर सिंह चौहान, आबिद उल्ला, संजय सचान, रमाकांत सचान, सुनील दुबे, महेश चंद्र गुप्ता, रामहरि कुशवाहा, आरके मिश्रा शामिल हैं। इसीक्रम में कार्यशाला शाखा के अध्यक्ष ठाकुर दास, उपाध्यक्ष प्रथम अमित गौतम, उपाध्यक्ष द्वितीय मु. यूसुफ, मंत्री प्रभुदयाल, संयुक्त मंत्री प्रथम प्रदीप गुप्ता, संयुक्त मंत्री द्वितीय यूसी गौतम, कोषाध्यक्ष मकसूद अहमद के अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में कमलेश, नईम खां, राजकुमार, धनीराम, अशोक सैनी, सौदान सिंह, रामदास प्रमुख है। नवीन कार्यकारिणी का चुनाव शांतिपूर्ण तथा निर्विरोध संपन्न हुआ इस दौरान डेढ़ सैकड़ा से लगभग कर्मचारी सदस्यों ने भाग लिया जिसमें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री लक्ष्मीनारायण गुप्ता, रामअवध, अरविंद कुशवाहा, सुनील सविता, आजाद अली, ज्ञानप्रकाश, विमलेश कुमार, भजनलाल, देवप्रसाद, ज्ञान सिंह, हृदेश निरंजन, रहमत उल्ला, महेंद्र निरंजन, राजकुमार आदि कर्मचारियों ने प्रमुख रूप से भाग लिया। सभाध्यक्ष इंदर सिंह चौहान ने कहा कि कर्मचारियों के लिये यूनियन हर संघर्ष करने के लिये सदैव तत्पर रहेगी किसी भी कर्मचारी का उत्पीडऩ सहन नहीं किया जायेगा।
सुलह समझौते से चार दंपति विवाद निस्तारित
उरई (जालौन)। आज रविवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन पुलिस अधीक्षक एन कोलान्ची के निर्देशन में संपन्न हुआ जिसमें चार दंपतियों के बीच चल रहे विवादों को आपसी सुलह समझौते से निस्तारित कराया गया तो चारों दंपति फिर से साथ-साथ रहने को तैयार हो गये। गौरतलब हो कि पति-पत्नी के बीच में छोटी-मोटी कहासुनी होने के बाद दोनों एकल जीवन जीने को विवश हो जाते हैं। ऐसी ही दंपतियों को आज जब परिवार परामर्श केंद्र में आमने-सामने बैठाकर केंद्र के सदस्यों ने बात रखने की पहल की तो दोनों ओर से ऐसी कोई समस्या सामने नहीं आयी जिससे कि उन्हें अलग-अलग जीवन व्यतीत करना पड़े।