भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले

भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को पदोन्नत करते हुए आगामी आदेश तक नई पदस्थापना की है। जिनमें वरूण कुमार पुलिस महानिदेशक पीआरटीएस इंदौर से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नारकोटिक्स इंदौर, उपेन्द्र कुमार जैन पुलिस महानिरीक्षक/संचालक खेल एवं युवक कल्याण विभाग भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक व संचालक खेल एवं युवक कल्याण विभाग भोपाल, आलोक रंजन पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन, मुख्यालय भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण मुुख्यालय भोपाल, के बाबूराव पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आपदा प्रबंधन एवं होमगार्ड मध्यप्रदेश, वी मधुकुमार पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन, प्रज्ञा ऋचा पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चयन एवं भर्ती पुलिस मुख्यालय भोपाल, आरके गुप्ता पुलिस महानिरीक्षक आरपीटीसी इंदौर से अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक पीटीसी इंदौर, विवेक शर्मा उप पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय भोपाल से पुलिस महानिरीक्षक अअवि पु मुख्यालय भोपाल, अंशुमान यादव उप पुलिस महानिरीक्षक पु. मुख्यालय भोपाल से पुलिस महानिरीक्षक भोपाल, साजिद फरीद उप पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा एवं समन्वय मध्यप्रदेश भवन नईदिल्ली से पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा एवं समन्वय मप्र भवन नईदिल्ली, आरके मराठे उप पुलिस महानिरीक्षक राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल मुख्यालय भोपाल से पुलिस महानिरीक्षक राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल भोपाल, डीके आर्य उप पुलिस महानिरीक्षक खरगौन रेंज से पुलिस महानिरीक्षक शहडोल रेंज, श्री अभय सिंह प्रभारी उप पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण रेंज इंदौर से उप पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण रेंज इंदौर, राजेश्वर प्रसाद एसपी रेल जबलपुर से उप पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय भोपाल, आरके अरूसिया प्रभारी उप पुलिस महानिरीक्षक शहरी रेंज भोपाल से उप पुलिस महानिरीक्षक शहरी रेंज भोपाल, दिलीप कुमार सिंह सेनानी 6वीं वाहिनी जबलपुर से उप पुलिस महानिरीक्षक महिला अपराध जबलपुर, जीपी पांडे सेनानी प्रथम वाहिनी इंदौर से उप पुलिस महानिरीक्षक खरगौन रेंज, पंकज श्रीवास्तव पुलिस महानिरीक्षक भोपाल से पुलिस महानिरीक्षक प्रषासन भोपाल, कार्तिकेयन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर से सेनानी 6वीं वाहिनी जबलपुर, सुनील कुमार जैन सहायक महानिरीक्षक प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय से सेनानी 10वीं वाहिनी सागर एवं सविता सोहाने एएसपी जेएनपीए सागर को एसपी रेल जबलपुर पदस्थ किया गया है।

राज्य पुलिस सेवा के 21 अधिकारियों की पदोन्नति

राज्य शासन ने आज राज्य पुलिस सेवा के पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादला करते हुए नवीन पदस्थापना आदेश जारी किये है। इनमें जयराम उईके एसडीओपी जुन्नारदेव छिंदवाड़ा से एसपी अजाक बालाघाट, जवाहरलाल पटेल एएसपी मुख्यालय भोपाल से सहायक पुलिस महानिरीक्षक भोपाल, मेनका गुरूंग सहायक सेनानी 23वीं वाहिनी बिसबल भोपाल से अति. पुलिस महानिरीक्षक बैंड 7वीं वाहिनी भोपाल, भरतसिंह यादव सहायक सेनानी 7वीं वाहिनी भोपाल से अति. पुलिस महानिरीक्षक बैंड 7वीं वाहिनी भोपाल, कमल किशोर नवीन सहायक सेनानी 15वीं वाहिनी इंदौर से उप सेनानी आरएपीटीसी इंदौर, ओंकार सिंह सिसोदिया सहायक सेनानी प्रथम वाहिनी इंदौर से सेनानी 24वीं वाहिनी जावरा रतलाम, मेहफूज खान उप पुलिस अधीक्षक रेडियो ग्वालियर से एसपी रेडियो पुलिस मुख्यालय भोपाल, सुनीत दत्त छोकर उप पुलिस अधीक्षक रेडियो उज्जैन से एसपी रेडियो ग्वालियर, आरपीएस बघेल उप पुलिस अधीक्षक यातायात ग्वालियर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, एम के जैन उप पुलिस अधीक्षक यातायात भोपाल से सहायक पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय भोपाल, महेन्द्र कुमार छारी उप पुलिस अधीक्षक यातायात ग्वालियर से उप सेनानीं 13वीं वाहिनी पीटीएस ग्वालियर, राजेश तिवारी एसडीओपी सिवनी से उप सेनानी 6वीं वाहिनी पीटीएस जबलपुर, बीकेएस परिहार एसडीओपी बेगमगंज रायसेन से एसपी अजाक सागर, शानु आफताब अली एसडीओपी बैतूल, सहायक पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय भोपाल, नरेन्द्र कुमार यादव सहायक सेनानी आरएपीटीसी इंदौर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक इंदौर, बालमुकुन्द शाक्य उपपुलिस अधीक्षक रेडियो मुख्यालय भोपाल से एसपी दूरसंचार मुख्यालय डायल-100 भोपाल, अजय त्रिपाठी उप पुलिस अधीक्षक यातायात ग्वालियर से अति पुलिस अधीक्षक पीटीएस तिघरा ग्वालियर, जितेन्द्र कुमार कुशवाह उप पुलिस अधीक्षक भोपाल से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, राजमणि त्रिपाठी उप पुलिस अधीक्षक पीटीएस रीवा से अति पुलिस अधीक्षक पीटीएस रीवा, पर्वत सिंह मसराम उप पुलिस अधीक्षक से उप सेनानी 8वीं वाहनी पीटीएस, वीरेन्द्र सिंह एसपी विशेष वाहिनी लोकायुक्त संगठन इंदौर से सेनानीं 15वीं वाहिनी इंदौर, प्रकाश परिहार उप सेनानी 15वीं वाहिनी इंदौर से अति पुलिस अधीक्षक नारकोटिक्स इंदौर, वीरेन्द्र जैन एएसपी ग्वालियर से एसपी अजाक ग्वालियर, सुनील तिवारी एसपी अजाक सागर से एएसपी रीवा, राजेश मिश्रा एसपी मुख्यमंत्री सुरक्षा से एसपी लोकायुक्त भोपाल, सुमन गुर्जर एसपी ग्वालियर से एएसपी श्योपुर, हेमलता कुरील एएसपी नारकोटिक्स इंदौर से उप सेनानी 5वीं वाहिनी इंदौर एवं अंकित शुक्ला एसपी राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष भोपाल को पुलिस अधीक्षक रेडियो भोपाल पदस्थ किया गया है।

Next Story