बारह उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन काटे

ग्वालियर। नगर निगम द्वारा शहर में चलाए जा रहे जलकर वसूली अभियान के क्रम में गुरुवार को क्षेत्र क्रमांक आठ के अंतर्गत वार्ड 18 में अभियान चलाया गया, जिसमें एक लाख 53 हजार रुपए से अधिक की वसूली की गई तथा 12 उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन काटे गए। यह अभियान 31 मार्च तक निरंतर जारी रहेगा। अभियान के दौरान यह भी बताया गया कि जलकर उपभोक्ता निगम की कैश विन्डो पर या ऑनलाइन अपना जलकर जमा कर सकते हैं। जलकर वसूली के लिए विधानसभा पूर्व क्षेत्र में शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें 20 फरवरी को वार्ड 26 में त्यागीनगर, 22 फरवरी को वार्ड 27 के मीरा नगर, राम नगर, 24 फरवरी को वार्ड 28 के भीम नगर, 26 फ रवरी को वार्ड 20 के काल्पी ब्रिज, 28 फरवरी को वार्ड 24 के शासकीय क्वाटर, 29 फरवरी को वार्ड 29 के महलगांव में जलकर वसूली शिविर का आयोजन किया जाएगा। जलकर वसूली अभियान सहायक यंत्री एपीएस भदौरिया के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।

Next Story