राहुल बिगाड़ रहे हैं देश का माहौल!
आगरा। भारत की राजधानी नई दिल्ली के मध्य जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) आजकल राष्ट्र विरोधी गतिविधियों और इन्हें संचालित करने वालों की शरणस्थली के कारण सुर्खियों में हैं। जेएनयू के साथ हमेशा से विवि में सक्रिय वाम दल गंभीर सवालों के घेरे में है। इस पूरे प्रकरण में सबसे ज्यादा चौकानें वाली बात गृहमंत्री राजनाथ सिंह का वह वक्तव्य है। जिसमें उन्होंने कहा था कि छात्रों को लश्कर-ऐ-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद का समर्थन प्राप्त है। गृहमंत्री की बात को गंभीरता से लेना बेहद जरुरी है क्योंकि उनके मंत्रालय के पास जांच एजेंसियों के इनपुट होते हैं। राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों को राहुल गांधी द्वारा समर्थन दिए जाने के बाद देशभक्त लोग वह राहुल गांधी के इस समर्थित कृत्य की निंदा कर रहे हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मंडी सईद खां स्थित पानी की टंकी पर बैठक कर राहुल गांधी के कृत्य को जन जन तक पहुंचाने की योजना बनाई है। भाजपा नेताओं ने तय किया कि आज बुधवार को भाजपाई टोलियों के रूप में जनजागरण करने के लिये निकलेंगे और लोगों को राष्ट्रविरोधी तत्वों से सावधान व देश का माहौल खराब करने वाले लोगों से सावधान रहने के प्रति जागरुक करेंगे।
बैठक में भाजपा कार्यकर्ता अरूण पाराशर ने कहा कि राहुल गांधी ने आजादी के दीवाने शहीद भगत सिंह, राजगुरू चन्द्र शेखर आजाद, सुखदेव और अशफाकउल्ला खां की शहादत को भुलाकर राष्ट्रविरोधियों का समर्थन कर राष्ट्रवीरों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि देश संविधान और कानून से चलता है लेकिन, राहुल गांधी देश को राष्ट्रविरोधियों को साथ लेकर चलाना चाहते है। भाजपाई घर घर, गली-गली, और गांव गाव जाकर राहुल के कारनामों को जनता के बीच रखकर जन जागरण करेंगे ।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी केके भारद्वाज ने कहा देश में सभी को बराबरी का अधिकार है। चाहे वह किसी भी धर्म का मानने वाला हो लेकिन, जिस तरह से कांग्रेस उपाध्यक्ष ने देश द्रोहियों का समर्थन किया, वह कोई राष्ट्रभक्त नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस उपाध्यक्ष ने देश द्रोहियों का साथ देने के लिए देश से माफी नहीं मांगी तो वह दिन दूर नहीं जब कांग्रेसी भी राहुल गांधी से किनारा कर लेंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा पार्षद मनोज राजौरा ने कहा जेएमयू जैसे संस्थान में देश के खिलाफ खिलाफ षडयंत्र और देश विरोधी कृत्य करने वालों के लिए कोई जगह नहीं होनीं चाहिए। बैठक को भजनलाल बंसवाल, संजय यादव, विनोद खन्ना एडवोकेट, हाजी शकील खान, जुबैर अली, हाजी अल्ला नूर, अनिल उपाध्याय, डॉ. बच्चू सिंह, महेन्द्र प्रताप जैन, सरदार अमरदीप सिंह, मुकेश कुमार, डॉ. सुरेन्द्र सिंह, हीरा सिंह यादव, नीरज गोला, रामस्वरूप राजौरा, भारत चौहान, कार्तिकेय सिंह, जफर मौहम्मद, इन्द्रजीत राठौर, सुरेन्द्र प्रजापति सहित बडी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।