Home > Archived > भाजपा प्रत्याशी हरिओम उपाध्याय ने किया धूमधाम से नामांकन

भाजपा प्रत्याशी हरिओम उपाध्याय ने किया धूमधाम से नामांकन

झांसी। झांसी-ललितपुर-जालौन विधान परिषद सदस्य के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हरिओम उपाध्याय ने आज यहां धूमधाम से नामांकन किया। इसके पूर्व उन्होने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मुक्ताकाशी मंच पर सभा की। जैसे ही वह नामांकन दाखिल करने के लिए कलेक्टे्रट जाने को हुये तभी पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और परमीशन जांगी। परमीशन दिखाने के बाद भी पुलिस बहानेबाजी करती रहीं। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता आगे बढऩे लगे व पैदल ही कलेक्टे्रट पहुंचे।
कलेक्टे्रट में हरिओम उपाध्याय ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर जालौन गरौठा क्षेत्र के सांसद भानु प्रताप वर्मा, विधान परिषद के पूर्व सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, विधायक रवि शर्मा, अरिदमन सिंह, ललितपुर रामरतन कुशवाहा, मऊरानीपुर पूर्व विधायक प्रागीलाल अहिरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय दुबे, भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री पवन गौतम, संजीव श्रृंगीऋषि, सौरभ मिश्रा, रोहित गोठनकर, प्रवीण शिहवरे, संजीव अग्रवाल लाला, डा. जगदीश सिंह चौहान, डा.आशीष अग्निहोत्री समेत बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Updated : 16 Feb 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top