Home > Archived > देश के स्वच्छ शहरों में भोपाल 21वें कार ने कराया सर्वे

देश के स्वच्छ शहरों में भोपाल 21वें कार ने कराया सर्वे

भोपाल। देश के साफ शहरों में भोपाल 21 वें नंबर पर है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत केंद्र सरकार द्वारा कराए सर्वे में भोपाल को 21 वां स्थान मिला है। सर्वे में इंदौर को 25 वां, ग्वालियर को 30 वां और जबलपुर को 63 वां स्थान मिला है। इस हिसाब से भोपाल प्रदेश का सबसे साफ शहर है।
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा कराए गए इस सर्वे के तीन भाग थे। पहला केंद्र सरकार के अधिकारियों ने एक निश्चित फार्मेट में नगर निगम से जानकारी ली। दूसरा निगम द्वारा दी गई जानकारी को मैदान में जांचा और तीसरा हर वार्ड में आम लोगों से साफ सफाई के बारे में जानकारी ली।

Updated : 16 Feb 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top