173 करोड़ से अधिक के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

मुरैना। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने रजौधा में 3303.56 लाख रुपए से निॢमत 132/33 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र कैलारस का शिलान्यास किया। वहीं 2054.35 लाख रुपए की लागत 12वीं रा.गा.ग्रा.वि. योजना 125 गांवों के 273 मजरों का विद्युतीकरण कार्य का लोकार्पण किया। केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने 33/11 केव्ही. विद्युत उपकेन्द्र 120.83 लाख रुपए की लागत से सबलगढ़ के बद्धपुरा, 195.89 लाख रुपए की लागत से जौरा के रजौधा, 188.86 लाख रुपए की लागत से सुमावली के गडीखेड़ा, 222.83 लाख रुपए की लागत से दिमनी के सिहोनियां, 127.95 लाख रुपए की लागत दिमनी के जेबराखेड़ा और 73.50 लाख रुपए की लागत से दिमनी के बडागांव में विद्युत उपकेन्द्रों का लोकार्पण किया।
केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने 107.57 करोड रुपए की लागत से 59.18 किमी 50 ग्रामों को लाभान्वित करने वाली एबीसी कैनाल सीसी रोड और सरसेनी से सतीमाता मार्ग लागत 2.8 करोड़ रुपए की लागत 3.1 किमी लम्बी सड़क का शिलान्यास किया। केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि भर्रा से सुमावली मार्ग, सबलगढ़ से अटार घाट पुल निर्माण व सड़क चौड़ीकरण कार्य शीघ्र कराने और सेवर पाली अधूरे पुल का निर्माण कराने की बात कही। वहीं उन्होंने ब्रिजगढ़ी से सेवर पाली पुल तक 4 किमी सड़क निर्माण कराने की भी बात कही।
कार्यक्रम में सांसद अनूप मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री दयावान है वे जनता के दुख:दर्द को समझते हैं किन्तु स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। किन्तु उनके द्वारा मोबाइल से सीधा संवाद करने को कहा गया था। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सूबेदार सिंह रजौधा ने सम्पूर्ण कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की। अंत में आभार क्षेत्रीय विधायक श्री रजौधा एवं कार्यक्रम का संचालन रामकुमार सिकरवार ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित स्वामी अरविन्द महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप भदौरिया, सबलगढ़ विधायक मेहरबान ङ्क्षसह रावत, जिपं अध्यक्ष श्रीमती गीता हर्षाना, ननि महापौर अशोक अर्गल, ननि सभापति अनिल गोयल, पूर्व विधायक मुंशीलाल, शिवमंगल सिंह तोमर, परसराम मुदगल, जिलाधीश विनोद शर्मा, पुलिस अधीक्षक विनीत खन्ना, अम्बाराव कराड़ा, विजय जादौन, सूरज सिंह रजौधा सहित गणमान्य नागरिक पत्रकार व बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Next Story