बाईक रैली निकालकर शहर के लोगों से किया आव्हान

छतरपुर। श्री योग वेदांत सेवा समिति की तरफ से शहर में वाईक रैली निकाली गई। इसमें 14 फरवरी को वेलेंटाइन-डे मनाने की बजाय मातृ-पितृ दिवस मनाने का संदेश दिया गया। समिति के पारस दुबे ने कहा कि 14 फरवरी को बच्चे अपने माता-पिता की चरण-वंदना करके, उनके माथे पर तिलक लगाकर उन्हें पुष्प अर्पित करें। माता-पिता की आरती करके आजीवन उनकी सेवा करने का दृढ़ संकल्प लें। उन्होंने कहा कि प्रेम दिवस जरूर मनाएं, लेकिन इसमें संयम व सच्चा विकास लाना बेहद आवश्यक है जोकि माता-पिता के आशीर्वाद से ही संभव है। श्री दुबे ने बताया कि दिनांक 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान गल्लामण्डी छतरपुर में समिति द्वारा मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने हेतु भव्य आयोजन रखा गया है जिसमें सभी शहरवासी आमंत्रित हैं। जो भी इस आयोजन में शामिल होना चाहे वह अपने माता-पिता व बच्चों के साथ शामिल हो सकता है। रामचरित मानस मैदान से सैकड़ों की संख्या में दो पहिया वाहन रैली का शुभारंभ किया गया जो शहर के मुख्य मार्ग चौक बाजार, महल तिराहा, डाकखाना, चौबे तिराहा, बस स्टेण्ड होते हुए पुन: रामलीला मैदान में सम्पन्न हुई।

Next Story