प्रियंका चोपड़ा ने शुरू की अपनी पहली मराठी फिल्म की शूटिंग

प्रियंका चोपड़ा ने शुरू की अपनी पहली मराठी फिल्म की शूटिंग
X

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बतौर फिल्म-निर्माता अपनी पहली मराठी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई है। उन्होंने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी कि अब वह मराठी फिल्म के लिए तैयार हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते यह घोषणा की। तस्वीर में भगवान गणेश के फोटो-फ्रेम के सामने स्क्रप्टि रखी हुई है। प्रियंका ने तस्वीर के शीर्षक में लिखा, फिल्म वेंटीलेटर की शुरुआत पर बधाई हो। हमारी पहली मराठी फिल्म। गणपति बप्पा मोरया। राजेश मापुस्कर द्वारा निर्देशित फिल्म वेंटीलेटर में कई मराठी दिग्गज और थिएटर कलाकार हैं। राजेश मापुस्कर ने फिल्म फरारी की सवारी का निर्देशन भी किया था।

Next Story