Home > Archived > जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष तीन दिन की पुलिस हिरासत में

जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष तीन दिन की पुलिस हिरासत में

जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष तीन दिन की पुलिस हिरासत में
X

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को देशद्रोह और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने कोर्ट से पांच दिनों की पुलिस हिरासत मांगी लेकिन कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड को मंजूरी दी। पुलिस इस बात की जांच करना चाहती है कि कहीं कन्हैया के संबंध देश विरोधी ताकतों के साथ तो नहीं है। है। जेएनयू में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर देश के खिलाफ और आतंकवादियों के समर्थन में नारेबाजी हुई थी।
भाजपा सांसद महेश गिरि और एबीवीपी की शिकायत पर वसंत कुंज थाने में भादंसं की धारा 124 ए (देशद्रोह) और 120 बी (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। शुक्रवार को दो पुलिसकर्मी जेएनयू परिसर में सादे कपड़े में आए और कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। छात्रों के एक समूह ने मंगलवार को जेएनयू परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था और 2013 में संसद हमले के दोषी अफजल गुरू को फांसी पर लटकाने के खिलाफ नारेबाजी की थी।

Updated : 12 Feb 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top