अब आकर्षण का केन्द्र बनेगी स्कै्रप व्यापारियों की दुकानें

प्लास्टिक कचरा मुक्त वातावरण बनाने में नगर निगम की एक और पहल
झांसी। महानगर झांसी को स्मार्ट बनाने में नगर निगम पूरी ताकत से जुटा है। इसमें एक और कड़ी जोड़ते हुए अब स्कै्रप व्यापारियों (कबाडिय़ों) को पोर्टा केबिन स्थापित करने का सुनहारा अवसर दिया जा रहा है।
नगर निगम झांसी ने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत स्क्रैप व्यापारियों को पार्टी केबिन (वे दुकानें जो एक स्थान से दूसरे स्थान पर सुगमता से रखी जा सके) आवंटित करने की पहल की है अभी तक कबाडिय़ों की दुकानें यत्र-तत्र लगा ली जाती थी परंतु अब एक ही स्थान पर पोर्टाकेबिन स्थापित की जाएंगी इससे दुकानें आकर्षक बन सकेंगी तथा कबाडिय़ों और रेग पिकर (पन्नी बीनने वालों को भी सुविधा हो जाएगी) इस योजना का लाभ उठाने हेतु स्कै्रप व्यापारियों ने नगर निगम से संपर्क करना शुरु भी कर दिया है। नगर के लगभग 30 से अधिक कबाडिय़ों ने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट में आवेदन देना शुरु कर दिया है। इन दुकानों से रेग पिकर को भी सुविधा हो जाएगी। अब उन्हें बंधुआ मजदूरी से भी मुक्ति मिल सकेगी।
झांसी महानगर को प्लास्टिक और कचरा मुक्त बनाने में पोर्टा केबिन की महती भूमिका है। इसलिए यह आवश्यक है कि सभी कबाडिय़ों को नगर निगम में अपना पंजीकरण कराना चाहिए। कुछ स्क्रैप व्यापारियों को वेस्ट एक्सचेंज सेण्टर संचालित करने के लिए लाइसेंस अधिकृत किया जाएगा वेस्ट एक्सचेंज सेन्टर से कम से कम तीन हजार घरों को जोडऩा आवश्यक है। वेस्ट एक्सचेंज सेंटर संचालित करने वाले स्क्रैप व्यापारी रीसाक्लेबिल वेस्ट के कार्य के साथ-साथ अपने पहले से चल रहे कार्यों को जारी रख सकते हैं।
प्रबंध और वेस्ट एक्सचेंज सेण्टर के प्रबंधन के लिए स्क्रैप व्यापारियों को दिशा निर्देश उपलब्ध कराये जा रहे हैं। पंजीयन शुल्क संबंधित दस्तावेजों में उल्लखित है। स्क्रैप व्यापारियों से इस सुनहरे मौके का लाभ उठाने की अपेक्षा की गयी है। स्क्रैप व्यापारियों को प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट नगर निगम पूर्ण सहयोग देने हेतु तत्पर है।
