झांसी। भाजपा कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष संजय दुबे की अध्यक्षता में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में तय हुआ कि चिरगांव नगर में विशाल युवा सम्मेलन 11 दिसंबर को समय 11 बजे होगा।
जिसकी मुख्य अतिथि सुश्री उमा भारती केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार होगी एवं विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुव्रत पाठक होंगे। बैठक में मंडल एवं प्रत्येक बूथ व सेक्टर से युवा कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में हजारों की संख्या में बुलाया गया है।
सेक्टर सह कार्यकर्ताओं को लाने की जिम्मेदारी तय की गयी है। सम्मेलन में दस हजार युवाओं की संख्या रहेगी। बैठक में जिला महामंत्री विनोद नायक, अंकुर दीक्षित, ओमबिहारी भार्गव, दिनेश परिहार, रोहित बसेडिय़ा, विवेक अवस्थी, सोनू सिकरवार, महेन्द्र दांगी, आशीष मुखरइया, विजय नामदेव, देवेश चतुर्वेदी, अंकित शिवहरे, अभिषेक मकड़ारिया, राकेश राजपूत, राहुल वंशकार, पंकज राजपूत, पंकज त्रिपाठी, प्रवीण बुधौलिया, महेन्द्र राजपूत, सिद्धार्थ स्वामी इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन शिवेन्द्र प्रताप सिंह शैली ने किया। आभार जिला महामंत्री विनोद नायक ने व्यक्त किया।
Latest News
- उप्र बनेगा सांस्कृतिक हब, संत रविदास और कबीरदास म्यूजियम के लिए 25 करोड़ का बजट
- बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, PSU बैंक, मेटल सेक्टर में रही तेजी
- योगी सरकार एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था की ओर, पेश किया 6.15 लाख करोड़ का बजट
- बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, विश्वविद्यालयों में अब राज्यपाल नहीं मुख्यमंत्री होगा चांसलर
- यासीन मलिक के घर के बाहर समर्थकों ने लगाए देश विरोधी नारे, 10 लोग गिरफ्तार
- ज्ञानवापी मामले में 30 मई को होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष का आरोप- शिवलिंग से हुई छेड़छाड़
- करण जौहर की बर्थ डे पार्टी में पहुंचे सलमान-आमिर-ऋतिक, ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई जाह्नवी
- इमरान खान ने निकाला इस्लामाबाद मार्च, भड़की हिंसा, भीड़ ने मेट्रो स्टेशन फूंका
- यूएई के रेस्टॉरेंट में विस्फोट, 1 भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल
- नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी को दी सलाह, कहा- भारत जोड़ो की जगह कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालो

भाजपा युवा मोर्चा का सम्मेलन 11 को
Updated : 2016-12-08T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire