बुन्देलखण्ड विकास सेना ने बांटे कम्बल

समारोह में किया मेधावी छात्रों का सम्मान

झांसी। बुन्देलखण्ड विकास सेना एवं वीरांगना महिला संस्थान के तत्वावधान में विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर गांधी भवन तहसील के पास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राकेश सेन, वरिष्ठ समाजसेवी ने 35 विकलांग लोगों को कंबल वितरित किये एवं मेधावी छात्राओं को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि राकेश सेन ने अपने उदबोधन में बताया कि ऐसे ही सामाजिक कार्यक्रमों की हम सबको आवश्यकता है। ऐसे कार्यक्रमों को करने से समाज को नई दिशा, नई ऊर्जा एवं नई शक्ति प्रदान होती है। अध्यक्षता कर रहे यातायात प्रभारी निरीक्षक, सुभाष चंद्र यादव ने यातायात संबंधित समस्त जानकारियां एवं मेधावी छात्राओं का सम्मान किया गया। वरिष्ठ अतिथि हरिओम पाठक आचार्य एवं शंभू सेन ने अपने उद्बोधन में जैसे चित्रकूट मंडल में विकलांगों के लिए विद्यालय स्थापित है, ऐसा ही विकलांग विद्यालय जो कि नि:शुल्क होगा वह सभी के सहयोग से झांसी जनपद में स्थापित किया जाएगा।

इस मौके पर प्रगति शर्मा, दीपशिखा शर्मा, विद्यावती शर्मा, पूजा शर्मा, शशि प्रभा, बलवीर सिंह कुशवाहा, जिला कमाण्डेड जितेंद्र भदौरिया, जिलाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, हेमंत कुशवाहा, गोलू कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, गौरव बड़ौने, दीपक हलवाई, सौरभ बड़ौने, भीमसेन, फौजी अंकल, अंशुल, निशा चौधरी, कामिनी वर्मा, कीर्ति चौधरी, रक्षा चौधरी, वैशाली, नीलम, मनीषा, रोशनी, गायत्री, कृषना, आरती, दीपिका, प्रतिभा वंशकार, अंजली जोशी, भावना गंगोलिया, अंकिता सोनी, सोनम रायकवार, शिखा कुशवाहा, आरती यादव, वर्षा प्रजापति, खुशी यादव आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल प्रभारी जगमोहन बड़ौनिया एवं महानगर अध्यक्ष त्रिलोक सिंह कुशवाहा ने किया। आभार बलवीर सिंह कुशवाहा ने व्यक्त किया।

Next Story