Home > Archived > बसपा प्रमुख को मूर्तियों से प्रेम : संत सिंह

बसपा प्रमुख को मूर्तियों से प्रेम : संत सिंह

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आयोजित

झांसी। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक राजकीय संग्रहालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव संत सिंह सेरसा, विशिष्ठ अतिथि पूर्व एमएलसी बबीना विधानसभा प्रत्याशी श्याम सुंदर सिंह यादव एवं झांसी विधानसभा प्रत्याशी दीपमाला सिंह कुशवाहा रही।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के दीवाने इरफान नईम ने बनाई प्रचार इलैक्ट्रोनिक साईकिल जो कि चलने पर लाईट जलती है का उद्घाटन किया गया।

मासिक बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संत सिंह सेरसा ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह ने बच्चा पैदा होने से लेकर वृद्ध तक की व्यवस्थाओं का ध्यान दिया। हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाने का कार्य किया।

लखनऊ में मैट्रो चलाई और झांसी में सीपरी ओवर ब्रिज जैसे अनेक विकास कार्य करने का कार्य किया बसपा सुप्रीमो ऐसा सोच भी नहीं सकती उन्हें तो केवल मूर्तियों से प्रेम है। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है कि चारों विधानसभा जिताने का समय कम बचा है हम अपने संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाकर झांसी की चारों विधानसभा जिताने का काम करेगें। विशिष्ठ अतिथि श्यामसुंदर सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को लक्ष्य 2017 पूरा होने पर सम्मानित किया जाएगा। दीपमाला सिंह कुशवाहा ने कहा कि आने वाला समय फिर से हमारी पार्टी का है क्योंकि जनता मुख्यमंत्री के विकास कार्यों को भुला नहीं सकती।

इस अवसर पर पंजाब सिंह यादव, विजय झांसिया, अवरार अली, रामस्वरुप पचौरी, शकील खान, संजय पाल, अर्जुन सिंह, शफीक मकरानी, यशेन्द्र राजपूत, सर्वजीत सिंह कोहली, जमील कुरैशी, दीपाली रायकवार, ममता यादव, भवानी सिंह, अलाउद्दीन कुरैशी, अनूप शिवहरे, शमीम एड., नसीम दीदी, पवन झां, अयान अली, फराज खान, आरिफ खान, पप्पे राईन, कप्तान सिंह सिमरा, अल्ताफ रिवजी, श्रीमती किरन यादव, पुष्पा शिवहरे, बंटी खटीक, जाहिद मंसूरी, अशरफ, हामिद, सलीम मंसूरी ने विचार व्यक्त किए। संचालन मिर्जा करामत बेग ने किया।

Updated : 4 Dec 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top