Home > Archived > दिल्ली समेत उत्तर भारत में घना कोहरा, ट्रेनें लेट

दिल्ली समेत उत्तर भारत में घना कोहरा, ट्रेनें लेट

दिल्ली समेत उत्तर भारत में घना कोहरा, ट्रेनें लेट
X


नई दिल्ली।
राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में सर्दी का कहर जारी है। शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। सुबह घने कोहरे के कारण सडक़ों पर गाडिय़ों की रफ्तार कम रही। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह घने कोहरे के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में क्षेत्र में कोहरा और मौसम शुष्क बने रहने की संभावना व्यक्त की है।

घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली ट्रेनें लेट चल रही हैं। वहीं ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। हालांकि, विमान सेवाओं पर इसका ज्यादा असर नहीं देखा जा रहा है। केवल दिल्ली से लेह, कुल्लू और लखनऊ की फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं।

उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी ठंड ने अपना प्रकोप दिखने को मिला। पंजाब और हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला और चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 8.6-8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Updated : 23 Dec 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top