पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी शिवसेना : शंकरलाल कुशवाहा

सांस्कृतिक मानबिन्दुओं की रक्षा करना ही शिवसेना का प्रमुख उद्देश्य

झांसी। शिवसेना महानगर अध्यक्ष व संभावित विधानसभा प्रत्याशी शंकर लाल कुशवाहा ने कहा कि शिवसेना आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरेगी। उन्होंने अपने मुद्दों की जानकारी देते हुए कहा कि हमारा काम केवल जनता की सेवा करना है। जनता के हर काम में मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि आज क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो चुकी है। पुलिस से जनता का भरोसा उठ गया है। हम वादा करते हैं कि हमारी पार्टी कानून व्यवस्था को जनहितैशी बनाने का काम किया जाएगा।

शिवसेना नेता शंकरलाल कुशवाहा बेबाक राय व्यक्त करते हुए कहते हैं कि वर्तमान में हमारे शहर में कई प्रकार की समस्याएं हैं। जहां एक ओर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर गंदगी भी दिखाई दे रही है। इससे हमारे शहर का चित्र खराब हो रहा है। हमें अगर अवसर प्राप्त होता है तो शहर में गंदगी का नाम नहीं रहेगा। सफाई अभियान को व्यवस्थित रुप दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारत पूरी तरह से हिन्दू राष्ट्र है और हिन्दू राष्ट्र होने के बाद भी देश में अयोध्या का राम मंदिर बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, यह बहुत ही शर्मनाक स्थिति है। सांस्कृतिक मानबिन्दुओं की रक्षा करना ही शिवसेना का प्रमुख उद्देश्य है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गौमाता की रक्षा के लिए हमारे देश में कानून बना हुआ है। इसके बाद भी प्रतिदिन गौमाता की हत्या की जा रही है। शिवसेना इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। हम आम जनता से आहवान करते हैं कि चुनाव में हमारी पार्टी को ताकत प्रदान कीजिए, जिससे हम हिन्दुत्व के प्रतीक मानबिन्दुओं की रक्षा कर सकें।

उन्होंने झांसी के राजनीतिक परिदृश्य की चर्चा करते हुए कहा कि अभी तक शहर को कई जनप्रतिनिधि मिले हैं, लेकिन जनता की समस्या की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। जनता समस्या से लगातार परेशान होती जा रही है। इसके अलावा जनता अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है।

शिवसेना को अगर जनता अवसर प्रदान करती है तो जन समस्याओं का पूरी तरह से निदान किया जाएगा। केन्द्र में भाजपा के साथ तालमेल के बारे में वे कहते हैं कि केन्द्रीय स्तर पर समझौता होता है तो वे शिवसेना से प्राप्त आदेश का पालन करेंगे।

Next Story