बरौली अहीर में विवाहिता की हत्या कर किया अंतिम संस्कार

सबूत मिटाने को खून के दाग किए साफ
आरोपी फ रार, पुलिस कर रही छानबीन

आगरा। थाना मलपुरा के बरौली बहीर में ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर दी। इसके बाद रात में ही सुनसान जगह पर ले जाकर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। जानकारी होने पर मायके वाले पुलिस को लेकर पहुंचे। आरोपी फरार हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना फरह के गांव परखम अशोक ने अपनी पुत्री सुमन का विवाह बरौली बहीर निवासी सनी पुत्र स्व. रामवीर सिंह के साथ किया था। शादी होने के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन सोमवार रात को ससुरालीजनों से सुमन की हत्या कर दी। उन्होंने सुमन को शव को सुनसान जगी ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया और सबूत मिटाने के लिए खून के निशान भी साथ कर दिए। साथ ही सभी आरोपी फरार हो गए। जानकारी मंगलवार को हुई जब ग्रामीणों ने सुनसान जगह पर जलती चिता को देखा। शक होने पर ग्रामीणों ने पड़ताल की, जिससे खुलासा हो गया। उन्होंने सूचना सुमन के मायके वालों के साथ पुलिस को दे दी। मायके वाले और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घर में घुसकर देखा तो पाया कि कुछ जगह खून के छींटे थे और कुछ जगह ऐसा लग रहा था कि निशान मिटाए गए हैं। मायके वालों का कहना था कि सब कुछ ठीक चल रहा था। सुमन ने कभी कुछ नहीं बताया।

यह सवाल उन्हें परेशान कर रहा है कि ऐसा क्या हुआ कि सुमन की हत्या कर दी गई। थाना मलपुरा प्रभारी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी फरार है, उनकी भी तलाश की जा रही है। जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हकीकत का पता चलेगा।

Next Story