Home > Archived > युद्ध में शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

युद्ध में शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मथुरा। विजय दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व सैनिक संघ द्वारा कार्यालय पर आयोजित बैठक में भारत पाक युद्ध 1971 में शहीद हुए जवानों को श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी।

ज्ञात रहे कि आज के ही दिन भारतीय सेना ने दुश्मन के 93000 सैनिकों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर विश्व में इतिहास रचा था। इस युद्ध में शहीद रांग वांकरों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अध्यक्ष देवीचरन शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना की गौरव शाली परम्परा में दिंवगत शहीदों शूरवीर योद्धाओं द्वारा प्रदर्शित वीरता के इतिहास से नई पीढ़ी में देश भक्ति भावना का जागरण करना हमारा दायित्व है।

शहीदों को श्रद्धा पूर्वक नमन करते हुए संघ के महासचिव खेमचन्द्र शर्मा नगेश ने कहा कि भारत पाक के बीच 1971 में हुए युक का भारतीय सेना के पराक्रम से समूचा विश्व वाकिफ है जिसके कारण बंग्लादेश का उदय हुआ था। हम शांतिप्रिय अवश्य है लेकिन सीमा की रक्षा में तैनात जवानों पर हमें गर्व है जो आंतकवाद को बढ़ावा देने वालों को उन्हीं की भाषा में जबाव देने में पूर्णत: सक्षम है।

पूर्व योद्धाओं द्वारा 1971 युद्ध के अनुभव संस्मरण साझा करते हुए कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठोर अनुशासन, कुशल नीति निश्ठा एवं तदानुसार कर्म की आवश्यकता होती है। शहीदों को स्मर्णान्जलि अर्पित करने वालों में पूर्व सैनानी कै. निरंजन प्रसाद, जवाहर लाल, शीशपाल सिंह, कैलाश चन्द्र शर्मा, वीपी सिंह, चन्द्रमान सिंह, उत्तम सिंह, रामेश्वर, प्रेम सिंह, रंजीत सिंह, औकांर सिंह, लाखन सिंह आदि प्रमुख रहे।

Updated : 17 Dec 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top